Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon पर लिस्ट हुआ Realme का सबसे तगड़ा फोन, धांसू फीचर के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Amazon पर लिस्ट हुआ Realme का सबसे तगड़ा फोन, धांसू फीचर के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Nov 04, 2024 12:46 pm IST, Updated : Nov 04, 2024 12:49 pm IST

Realme GT 7 Pro की लॉन्च डेट आ गई है। रियलमी के सबसे तगड़े फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 13 और iQOO 13 की तरह यह फोन भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा।

Realme GT 7 Pro- India TV Hindi
Image Source : REALME INDIA Realme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro की लॉन्च डेट आ गई है। Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला यह फोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने इस सबसे तगड़े फोन की लॉन्च डेट ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर कंफर्म की है। रियलमी का यह फोन SD 8 Elite प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, iQOO 13 को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन पहले ही एंट्री ले चुका है।

अमेजन पर हुआ लिस्ट

रियलमी का यह फोन इस साल लॉन्च हुए Realme GT 6 Pro का अपग्रेड मॉडल होगा। फोन का डिजाइन पहले ही रिवाल हो चुका है। अमेजन लिस्टिंग में कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ प्रोसेसर और उसकी परफॉर्मेंस की डिटेल भी शेयर की है। रियलमी का यह फोन 26 नवंबर को दिन के 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा।

Qualcomm के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर को AnTuTu बेंचमार्किंग पर 30 लाख से ज्यादा का स्कोर मिला है। यह Snapdragon 8 Gen 3 के मुकाबले 48 प्रतिशत बेहतर परफॉर्म करेगा। इसके अलावा GPU की परफॉर्मेंस 30 प्रतिशत बेहतर होगी। यही नहीं, यह प्रोसेसर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट से लैस है, जिसकी वजह से AI यूज करने और मल्टी-टास्किंग में दिक्कत नहीं होगी। यह प्रोसेसर 3A गेम्स, स्टेबल फ्रेम रेट को सपोर्ट करता है।

Realme GT 7 Pro
Image Source : AMAZONRealme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro के फीचर्स (संभावित)

रियलमी के इस तगड़े फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले में डॉल्वी विजन, HDR10+, 120Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

Realme GT 7 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह फोन 50MP के मेन OIS कैमरा, 50MP के अल्ट्रा वाइड और 8MP के तीसरे कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड RealmeUI 6.0 पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें - BSNL ला रहा D2D टेक्नोलॉजी, बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग, Jio, Airtel के उड़े होश!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement