Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के 200MP कैमरा वाले फोन की सेल शुरू, हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका

Realme के 200MP कैमरा वाले फोन की सेल शुरू, हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका

Realme GT 8 Pro की भारत में सेल शुरू हो गई है। रियलमी का यह फोन 200MP कैमरा, 16GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। फोन की खरीद पर कंपनी की तरफ से दमदार डिस्काउंट ऑफर और गिफ्ट दिए जा रहे हैं।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Nov 25, 2025 12:28 pm IST, Updated : Nov 25, 2025 12:28 pm IST
Realme GT 8 Pro Sale- India TV Hindi
Image Source : REALME INDIA रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी की पहली सेल

Realme ने हाल ही में अपना अब तक का सबसे प्रीमियम फोन भारत में लॉन्च किया है। रियलमी के इस 200MP कैमरे वाले फोन GT 8 Pro की पहली सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल पर शुरू हो गई है। रियलमी के इस दमदार फीचर वाले फोन की पहली सेल में यूजर्स को कई तरह के डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा Realme GT 8 Pro के स्पेशल Dream Edition की भी सेल आज यानी 25 नवंबर से शुरू हो गई है। आइए, जानते हैं रियलमी के फोन की कीमत और पहली सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Realme GT 8 Pro के फीचर्स

रियलमी का यह अल्ट्रा प्रीमियम फोन 6.79 इंच के क्वाड एडी प्लस (QHD+) डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन के साथ-साथ 144Hz HyperGlow फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले में 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में वेपर कूलिंग सिस्टम समेत कई दमदार फीचर्स दिए हैं, जो गेमिंग लवर्स को पसंद आएंगे।

Realme GT 8 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 120W सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Realme GT 8 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.79 इंच QHD+, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB रैम, 512GB
बैटरी 7000mAh, 120W वायर्ड, 50W वायरलेस
कैमरा 50MP + 50MP + 200MP, 32MP
OS Android 16, Realme UI

इस फोन में कंपनी ने DSLR क्वालिटी का कैमरा फीचर दिया है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन अल्ट्रा वाइड, 50MP का वाइड एंगल और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें लेटेस्ट WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Realme GT 8 Pro की कीमत और ऑफर

रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 78,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंस डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, यूजर्स को 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा। इसके साथ कंपनी गिफ्ट के तौर पर Deco सेट भी दे रही है। इस फोन के स्पेशल ड्रीम एडिशन की कीमत 79,999 रुपये है। यह एक ही वेरिएंट 16GB RAM + 512GB में आता है। इसके साथ 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

सस्ते 5G फोन खरीदने वालों को लगेगा झटका, कंपनियों का प्लान हुआ फेल, एक्सपर्ट्स ने बताई ये वजह

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement