Realme जल्द ही भारत में एक और 7000mAh की दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च करने जा रहा है। रियलमी का यह फोन 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी का यह सस्ता 5G फोन दमदार बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसके अलावा फोन का डिजाइन और फीचर्स भी सामने आए हैं।
14 अप्रैल को होगा लॉन्च
Realme Narzo 100 Lite 5G को भारत में 14 अप्रैल को दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। रियलमी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 3.5mm ऑडियो जैक फीचर मिलेगा। कंपनी के पोस्टर के मुताबिक, इस फोन के बैक में डुअल टोन डिजाइन देखा जा सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है।
रियलमी का यह सस्ता गेमिंग फोन होगा, जिसमें 5300mm2 वेपर चेंबर कूलिंग फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन चार साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा कंपनी दावा कर रही है कि फोन की बैटरी हेल्थ 6 साल तक खराब नहीं होगी। यह फोन 6.9 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की होगी।
मिलेगी 7000mAh की बैटरी
Realme Narzo 100 Lite 5G को थंडर ब्लैक और फ्रॉस्ट सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। इस सस्ते फोन के बैक में 13MP का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने से खराब नहीं होगा। इस फोन में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा। इसमें बाईपास चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी का यह फोन 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आएगा। इसकी कीमत 13,000 रुपये से 15,0000 रुपये की प्राइस रेंज में हो सकती है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Jio ने लॉन्च किया 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, महीने भर सिम एक्टिव रखने का हो गया जुगाड़