1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रियलमी भारत में ला रहा है NARZO N61 स्मार्टफोन, लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

रियलमी भारत में ला रहा है NARZO N61 स्मार्टफोन, लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 26, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 04:30 pm IST

अगर आप कम दाम में अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि रियलमी भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme Narzo N61 को पेश करेगी। इसमें आपको स्मूथ डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी और दमदार चिपसेट मिल सकता है।

Realme NARZO N61, Realme NARZO N61 India launch date, Realme NARZO N61 Price- India TV Hindi
रियलमी भारत में लॉन्च करने वाला है नया स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

 स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। रियलमी बहुत जल्द भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी का भारत में अपकमिंग स्मार्टफोन Realme Narzo N61 होगा। कंपनी ने इसे बाजार में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है और इसे बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा। अगर आप कम दाम में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

आपको बता दें कि रियलमी ने हाल ही में Realme 13 Pro 5G सीरीज को भी उतारने का ऐलान किया था। इस फोन को कंपनी 30 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इससे एक दिन पहले रियलमी भारत में Realme Narzo N61 को पेश करेगी। कंपनी ने लॉन्च डेट और इसके डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। आइए आपको Realme Narzo N61 की डिटेल जानकारी देते हैं। 

रियलमी भारत में 29 जुलाई को Realme Narzo N61 को पेश करेगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। कंपनी ने इसी प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है लेकिन अगर यह बजट सेगमेंट में पेश होगा तो इसकी कीमत 10 हजार रुपये के आस पास हो सकती है। 

Realme Narzo N61  के फीचर्स

Realme Narzo N61  में आपको 6.5 इंच से बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। इसकी डिस्प्ले में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन TUV Rheinland High-Reliability सर्टिफाइड है जिसकी वजह से यह यह काफी मजबूत फोन है। खराब वातावरण में भी यह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने Rainwater Smart Touch टेक्नोलॉजी भी दी है। 

Realme Narzo N61 के रियर पैनल में डुअल कैमरा मिलेगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा। यह कंपनी का एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा। इसमें आपको 4500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। आपको इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- BSNL का गजब का ऑफर, 160 दिन के सस्ते प्लान में मिल रहा है 320GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक