रियलमी ने 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन Realme Neo 8 के नाम से उतारा गया है। रियलमी की यह सीरीज तगड़े परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसमें तगड़ी बैटरी के साथ-साथ फ्लैगशिप प्रोसेसर भी मिलता है। रियलमी ने अपने इस फोन को घरेलू मार्केट में पेश किया है। हालांकि, बाद में इसे भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले भी अपनी Neo सीरीज को भारतीय बाजार में उतार चुकी है।
चीनी कंपनी ने अपने इस तगड़े फोन को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन की शुरुआती कीमत CNY 2399 (लगभग 31,600 रुपये) है। इसे व्हाइट, पर्पल और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
रियलमी का यह फोन 6.78 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस गेमिंग फोन का डिस्प्ले 3800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
रियलमी के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है।
Realme Neo 8 में 8000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड RealmeUI पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, 5G, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - भारत के इस राज्य में सोशल मीडिया पर लगेगा ताला! ऑस्ट्रेलिया की तरह 16 साल से कम आयु के बच्चे नहीं कर पाएंगे यूज
संपादक की पसंद