Android 15 के स्टेबल वर्जन को अगले महीने 14 अगस्त को ग्लोबली रोल आउट किया जा सकता है। Google Pixel 9 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही गूगल का यह लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन रोल आउट किया जाएगा। पिछले कुछ महीने से अलग-अलग OEM (ऑरिजिनल इक्वीपमेंट मैन्युफेक्चरर्स) इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को टेस्ट कर रहे हैं। Realme भी अपने स्मार्टफोन के लिए जल्द ही इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को रोल आउट करने की तैयारी में है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में AI फीचर्स समेत कई बड़े प्राइवेसी अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
रियलमी के अगले Androd 15 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर वर्जन में यूजर्स को ये सभी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ही अपने फ्लैगशिप और मिड बजट स्मार्टफोन की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें Android 15 अपडेट जल्द मिलने लगेगा। साथ ही, कंपनी के वो स्मार्टफोन भी शामिल हैं, जिनमें यह आखिरी अपडेट होगा। सबसे पहले जानते हैं, जिन स्मार्टफोन में Android 15 के बाद अब कोई और अपडेट नहीं मिलेगा।
कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए अधिकतम 3 साल तक के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपटेड ऑफर करती है। ऐसे में इन पुराने फोन में Android 15 के बाद कोई अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। रियलमी के जिन स्मार्टफोन में सबसे पहले Android 15 अपडेट मिलेंगे, उनमें हाल में लॉन्च हुई Realme GT 6 सीरीज समेत इस साल लॉन्च हुए डिवाइसेज हैं, जिनमें कुछ फ्लैगशिप और कुछ मिड रेंज के स्मार्टफोन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - बार-बार फुल हो रही फोन की मेमोरी? यह स्मार्ट तरीका आपका काम बनाएगा आसान
संपादक की पसंद