1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi K Pad 2 के नए स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 9100mAh बैटरी से लैस होगा नया टैबलेट

Redmi K Pad 2 के नए स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 9100mAh बैटरी से लैस होगा नया टैबलेट

 Written By: Meenakshi Prakash
 Published : Apr 19, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 07:14 pm IST

Redmi K Pad 2 के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके नए स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं और इसमें 9100mAh की बैटरी होने का दावा किया जा रहा है।

Redmi K Pad 2- India TV Hindi
रेडमी के पैड 2 Image Source : @TECHHOME100/X

Redmi K Pad 2 Launch: Xiaomi की Redmi K Pad 2 को लॉन्च करने के लिए तैयारी चल रही है। 21 अप्रैल को होने वाले इसके बड़े लॉन्च इवेंट से पहले इस टैबलेट के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं जिसके आधार पर तस्वीर बन रही है कि अपकमिंग टैबलेट में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

Redmi K Pad 2 उन प्रोडक्ट्स में से एक है जिसे Xiaomi 21 अप्रैल को अपने लॉन्च इवेंट में पेश करेगा। कंपनी ने पहले ही टैबलेट के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में टीज कर दिया है, वहीं अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का एक नया लीक इस टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी दे रहा है।

Redmi K Pad 2 में 8.8-इंच एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है

टिपस्टर ने कन्फर्म किया है कि Redmi K Pad 2 को 3K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.8-इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ बिल्ट किया गया है। टैबलेट को पावर देने वाला मीडियाटेक का डाइमेंशन 9500 चिपसेट है, जो लास्ट जेनरेशन की तुलना में परफॉर्मेंस में काफी सुधार लाएगा। गर्मी को मैनेज करने के लिए, Redmi कथित तौर पर एक बड़े 15,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम को शामिल कर रहा है। 8.8-इंच पैनल में 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की बात कन्फर्म की गई है। 

Redmi K Pad 2 में 9100mAh की बैटरी मिलने का दावा

कहा जा रहा है कि K Pad 2 में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 9100mAh की बैटरी दी जा रही है। ऑडियो और हैप्टिक्स में बोस की तरफ से ट्यून किए गए दोहरे स्पीकर शामिल हैं।

Redmi K Pad 2 में मेटल यूनिबॉडी बिल्ड होने की बात कन्फर्म

डिजाइन के लिहाज से Xiaomi ने पहले ही मेटल यूनिबॉडी बिल्ड होने की बात कन्फर्म कर दी है, जिसमें डीप ब्लैक, स्पॉटलाइट पर्पल और स्पेस सिल्वर जैसे कलर ऑप्शंस हैं। बायोमेट्रिक्स के लिए पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी बनाया गया है।

कीमत को लेकर नहीं है कुछ कन्फर्म

जहां तक ​​कीमत की बात है रेडमी ने अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि इसके स्पेक्स को देखते हुए आप उम्मीद कर सकते हैं कि टैबलेट प्रीमियम रेंज में हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

WhatsApp ट्रिक्स जो कर देंगी आपके बहुत से काम आसान, टिप्स जानकार करें स्मार्ट वर्किंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक