भारत समेंत पूरी दुनिया के अलग अलग मार्केट में आए दिन नए-नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होते रहते हैं। स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में शाओमी एक बड़ा नाम है। शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां पर शाओमी के स्मार्टफोन्स इस्तेमाल न किए जाते होंगे। शाओमी के पास सस्ते और महंगे हर एक सेगमेंट के यूजर्स के लिए स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अब कंपनी ने अपना एक और स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। शाओमी की तरफ से Redmi Note 14 5G को लॉन्च कर दिया गया है।
आपको बता दें कि Redmi Note 14 5G सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स को पेश किया है। इसमें Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया है। सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर रन करते हैं।
Redmi Note 14 5G सीरीज को कंपनी ने फिलहाल चीन के मार्केट में पेश किया है। लेकिन, भारत में जिस तरह से रेडमी की फैन फॉलोइंग है उससे उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे यहां भी लॉन्च कर सकती है।
शाओमी ने Redmi Note 14 5G को चार वेरिएंट के साथ मार्केत में पेश किया है। इसमें सबसे बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीम करीब 14,300 रुपये है। इसका दूसरा वैरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत करीब 16,700 रुपये है। इसका तीसरा वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 17,900 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत करीब 20,300 रुपये है।
यह भी पढ़ें- BBD Sale में iPhone 15 Plus के तेवर हुए डाउन, कीमत में आई बंपर गिरावट
संपादक की पसंद