Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. हाई स्पीड इंटरनेट के लिए जियो का धमाकेदार प्लान, 61 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

हाई स्पीड इंटरनेट के लिए जियो का धमाकेदार प्लान, 61 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jan 24, 2024 09:58 pm IST, Updated : Jan 24, 2024 09:58 pm IST

रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा भी रिचार्ज प्लान मौजूद है जिसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं रेगुलर प्लान की ही तरह इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 6GB डेटा भी मिलता है।

Jio, Jio Offer, Jio Recharge Plan, Jio News, Jio Tech News, Jio Recharge Offer, जियो, रिलायंस जियो- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो रिलायंस जियो के लिस्ट में कई सारे किफायती प्लान्स मौजूद है।

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: अगर टेलीकॉम सेक्टर में सस्ते रिचार्ज प्लान की बात हो तो जियो का नाम जरूर लिया जाता है।  जियो अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए हमेंशा ही किफायती प्लान्स लॉन्च करती है। यही वजह है कि कंपनी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज प्लान्स के लिए कई सारी कैटगरी बना कर रखी हुई हैं। जियो की लिस्ट में सस्ते कॉलिंग प्लान्स भी है और सस्ते डेटा प्लान्स भी हैं। अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जियो के पास एक बेहद खास प्लान है। 

वैसे तो जियो अपने हर एक कॉलिंग प्लान में यूजर्स को फ्री डेटा ऑफर करता है लेकिन अगर आपको हाई स्पीड इंटरनेट यानी 5G डेटा चाहिए तो इसका भी ऑप्शन जियो के पास है। आपको बता दें कि जियो ने देश के अधिकांश शहरों को 5G नेटवर्क से जोड़ दिया है। कंपनी ने अभी किसी भी तरह का कोई 5G प्लान लॉन्च नहीं किया कंपनी अभी फ्री में 5G डेटा का एक्सपीरियंस दे रही है। 

जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि जियो की लिस्ट में 61 रुपये का एक प्लान मौजूद है। जियो का यह एक स्पेशल प्लान है। दरअसल इस 61 रुपये के प्लान से कंपनी 4G यूजर्स को अपना सिम 5G में अपग्रेड करने की सुविधा देती है। 

Jio, Jio Offer, Jio Recharge Plan, Jio News, Jio Tech News, Jio Recharge Offer, जियो, रिलायंस जियो

Image Source : फाइल फोटो
जियो के इस प्लान में आप जमकर 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको इस प्लान की खास बात बताएं तो इसमें नॉर्मल रेगुलर प्लान की ही तरह 6GB डेटा तो मिलता ही है लेकिन इसमें यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। हालांकि इसमें 5G डेटा की स्पीड इस बात पर निर्भर करेगी की आपके क्षेत्र में 5G कवरेज है या नहीं। 

अगर आप इस प्लान को लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक और बात ध्यान रखनी होगी कि इसे आप तभी इस्तेमाल कर सकते हैं जब आपके नंबर पर कोई एक्टिव प्लान होगा। यह 61 रुपये का प्लान Rs119, Rs149, Rs179, Rs199 & Rs209 पर भी एप्लीकेबल होगा। 

यह भी पढ़ें- Airtel के दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स, Free में नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार देखने का बढ़िया मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement