1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio यूजर्स की टेंशन होगी बाय-बाय, इस प्लान में मिल रहा है 11 महीने के लिए डेटा और Unlimited Calling

Jio यूजर्स की टेंशन होगी बाय-बाय, इस प्लान में मिल रहा है 11 महीने के लिए डेटा और Unlimited Calling

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 01, 2023 01:12 pm IST,  Updated : May 01, 2023 01:12 pm IST

जियो का 895 रुपये का रिचार्ज प्लान एक एनुवल प्लान है। अगर इस रिचार्ज प्लान को जियो का सबसे सस्ता प्लान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सबसे ज्यादा दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है वो भी बेहद कम प्राइस में।

jio cheapest plan for calling, jio 11 month plan, jio 336 days plan, jio 899 plan 336 days, jio 336 - India TV Hindi
अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट हो सकता है। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio 11 month Recharge plan:  रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी अपने यूजर्स सबसे ज्यादा किफायती प्लान्स मुहैया कराती है। कंपनी ने अलग अलग यूजर्स के लिए हिसाब से अपने पोर्टफोलियों में कई बेहतरीन रिचार्ज प्लान शामिल कर रखे हैं। कंपनी के कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं जो बेहद कम खर्चे में दोगुना फायदा देते हैं। ऐसा ही जियो का एक प्लान 895 रुपये का है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (Jio cheapest plan for calling) भी मिल जाती है। 

जियो का 895 रुपये का रिचार्ज प्लान एक एनुवल प्लान है। अगर इस रिचार्ज प्लान को जियो का सबसे सस्ता प्लान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सबसे ज्यादा दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है वो भी बेहद कम प्राइस में। आइए आपको बताते हैं Jio के 895 वाले रिचार्ज प्लान के बेनेफिट्स के बारे में...

इन लोगों को मिलेगा यह ऑफर

इस प्लान के फायदे के बारे में बताने से पहले आपको यह बात क्लीयर कर दें कि यह सस्ता रिचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए ही है। अगर आपके पास जियो फोन है तो आप इसका फायदा ले सकते हैं। 

Jio के 895 वाले प्लान में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिल जाती है। इसमें यूजर्स को 28 दिन के कुल 12 साइकिल वाले प्लान मिलते हैं. इसे रिचार्ज कराते ही आपको 336 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है जिससे आप बार बार रिजार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे। 

हर महीने मिलेगा 2 GB डेटा

11 महीने तक चलने वाले इस प्लान में आपको 28 दिन तक के लिए 2 GB डेटा मिलता है। ऐसे में ये प्लान उन लोगों के लिए काफी किफायती है जिन्हें इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती। इस तरह से इस प्लान में आपको कुल 24 GB डेटा मिल जाता है। 

अगर इसके दूसरे फायदे के बारे में बात करें तो आपको इसमें किसी भी नेटवर्क में 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल जाती है। साथ में हर महीने आपको 50 SMS भी मिल जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 152 रुपये में करें 28 दिन तक Unlimited Calling, साथ में डेटा भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक