1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 30 दिन वाले प्लान ने बिगाड़ी सबकी हालत, डेटा यूज करने को लेकर यूजर को दे दी आजादी

Jio के 30 दिन वाले प्लान ने बिगाड़ी सबकी हालत, डेटा यूज करने को लेकर यूजर को दे दी आजादी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 03, 2024 08:30 pm IST,  Updated : May 04, 2024 05:56 pm IST

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 45 करोड़ से अधिक ग्राहक है। अपने ग्राहकों के लिए कंपनी कई तरह के शानदार प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आप डेटा को अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jio, Jio Offer, Jio Recharge, Jio News, Jio Plan, Jio Best Offer, Jio No Daily Limit, जियो, जियो ऑफर- India TV Hindi
जियो की लिस्ट में एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को हमेशा ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने अपनी लिस्ट में कई सारे प्लान्स जोड़कर रखे हैं। जियो के पास यूजर्स के लिए सस्ते और महंगे हर तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के मुताबिक कोई भी प्लान चुन सकते हैं। 

जियो अपने लगभग सभी प्लान्स में यूजर्स को डेटा की सुविधा देता है। हालांकि रेगुलर प्लान्स में यूजर्स को डेली लिमिट के साथ डेटा दिया जाता है। डेली लिमिट प्लान में आप हर दिन एक लिमिट में ही हाई स्पीड इंटरनेट डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी जो आपको डेली डेटा लिमिट से पूरी तरह से फ्री रखता है। 

अगर आप जियो का एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें आप अपनी मन मर्जी से डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं अब आपकी तलाश खत्म होने जा रही है। हम आपको जियो के एक ऐसे ही दमदार प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

जियो की लिस्ट का सबसे दमदार प्लान

रिलायंस जियो की लिस्ट में 296 रुपये का एक दमदार प्लान मौजूद है। कंपनी ने इस प्लान को नो डेली लिमिट सेक्शन में ऐड कर रखा है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर देती है। जियो के ज्यादातर प्लान्स में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन इसमें कंपनी ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी देती है। 

आप जियो के इस प्लान में 30 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ साथ इसमें हर दिन 100 SMS भी देती है। 

अपनी मर्जी से चलाएं डेटा

जियो के इस प्लान की अगर हम डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 25GB डेटा उपलब्ध कराती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप डेटा को अपनी मन मर्जी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इस डेटा को आप 30 दिन तक चलाएं या फिर एक ही दिन में पूरा यूज कर लें। 

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। इसमें यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- Unknown Callers का नाम भी अब फोन में दिखाई देगा, TRAI ला रही है नया नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक