Reliance Jio No Daily Data limit: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो अपने यूजर्स की जरूरतों को बखूबी समझती है इसलिए कंपनी तरह तरह के रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती है। जियो की लिस्ट में कई ऐसे प्लान है जो सस्ते होने के साथ साथ काफी किफायती भी है। आप अपनी जरूरत के अनुसार रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। जियो अब अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है जिसे जानकर आपकी खुशी बढ़ने वाली है। इसमें जियो यूजर एक दिन में 25GB डेटा (No Daily Limit Offer) इस्तेमाल कर सकते हैं।
हम जियो के जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं उसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह डेटा यूज की लिमिट नहीं है। जियो अपने ग्राहकों को नो डेटा लिमिट प्लान ऑफर कर रही है। आप अपनी मर्जी से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो ने इस प्लान को फ्रीडम प्लान (Jio freedom Plan) नाम दिया है। जियो का फ्रीडम प्लान 300 रुपये से भी कम कीमत का है। आइए आपको बताते हैं जियो के 296 रुपये वाले फ्रीडम प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में
रिलायंस जियो के 296 रुपये वाले फ्रीडम प्लान में आपको डेटा इस्तेमाल करने की छूट तो मिलती ही है साथ में आपको दूसरे प्लान की तरह इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और दूसरे सारे बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इस फ्रीडम प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा मिलता है। आप चाहें तो इस डेटा को पूरे महीने इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक दिन में पूरा डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो के इस फ्रीडम प्लान के दूसरे बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें भी किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिल जाते हैं। प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
संपादक की पसंद