1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio यूजर्स के लिए लाया शानदार प्लान, 900GB से ज्यादा डेटा के साथ मिलेगी लंबी वैलिडिटी

Jio यूजर्स के लिए लाया शानदार प्लान, 900GB से ज्यादा डेटा के साथ मिलेगी लंबी वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 06, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 07:56 pm IST

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो अपने ग्राहकों के लिए कई सारे शानदार प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसको लेने के बाद आपको साल भर रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। आइए आपको इस प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं।

Jio, Jio Offer, Reliance Jio News, Jio Best Offer, Jio News, Jio cheapest Plan, जियो, रिलायंस जियो, - India TV Hindi
जियो के पास ग्राहकों के लिए कई सारे शानदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio Cheapest Plan: टेलिकॉम सेक्टर की जब भी बात होती है रिलायंस जियो का नाम आना लाजमी है। जियो इस समय देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। 44 करोड़ से ज्यादा लोग इसका सिम इस्तेमाल करते है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। जियो हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करता है यही वजह है कि लोग कंपनी को ज्यादा पसंद करते हैं। रिलायंस जियो के पास अपने हर यूजर्स के लिए कुछ न कुछ खास है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें एक साथ कई सारे ऑफर्स मिलते हैं। 

रिलायंस जियो के जिस रिचार्ज प्लान के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं उसमें आपकी एक साथ कई सारी जरूरतें पूरी हो सकती है। जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और साथ मनोरंजन के लिए ओटीटी बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो के इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप एक ही रिचार्ज में पूरे साल भर के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। 

पूरे साल नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

जियो के जिस सस्ते रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी आपको साल में सिर्फ एक बार रिचार्ज की जरूरत पड़ेगी। आप पूरे साल किसी भी नेटवर्क में फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान को खरीदने के लिए आपको 2,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

Jio, Jio Offer, Reliance Jio News, Jio Best Offer, Jio News, Jio cheapest Plan, जियो, रिलायंस जियो,
Image Source : फाइल फोटोरिलायंस जियो की लिस्ट में मौजूद शानदार एनुअल प्लान।

जियो के इस एनुअल प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 365 दिन के लिए 912.5GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इंटरनेट डेटा खत्म हो जाए तो आप एसएमएस के जरिए अपने लोगों के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। इस प्लान में हर दिन 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। 

जियो के इस प्लान में आपको मनोरंजन की भी सुविधा मिलती है। अगर आप मूवीज देखने का शौक रखते हैं तो इस प्लान में आपको फ्री में जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- Apple ने iOS 17.4 अपडेट को किया रोलआउट, iPhone यूजर्स को मिले धमाकेदार कई फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक