Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung जल्द लॉन्च करेगा एक और सस्ता स्मार्टफोन, Google Play Console पर हुआ लिस्ट

Samsung जल्द लॉन्च करेगा एक और सस्ता स्मार्टफोन, Google Play Console पर हुआ लिस्ट

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jul 27, 2025 12:27 pm IST, Updated : Jul 27, 2025 12:27 pm IST

Samsung Galaxy A07 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस एंट्री लेवल फोन को गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है, जहां इसके कई फीचर्स रिवील हुए हैं।

Samsung Galaxy A07- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA/NEWSROOM सैमसंग गैलेक्सी ए06

Samsung भारत में जल्द एक और सस्ता 4G फोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के इस फोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के डिजाइन से लेकर इसके फीचर्स तक की जानकारी रिवील हुई है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A06 का अपग्रेड होगा। फोन में 5000mAh बैटरी दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन के लिए कुछ दिन पहले सपोर्ट पेज भी लाइव हुआ था, जो फोन की जल्द लॉन्चिंग की संभावना दर्शाता है।

बजट प्राइस में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy 07 को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन खास तौर पर एंट्री लेवल यूजर्स के लिए होगा, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं। गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग Xpertpick नाम X हैंडल से शेयर की गई है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस बार कंपनी ने फोन के कैमरा डिजाइन में बदलाव किया है। अपकमिंग फोन में भी आपको यही नया डिजाइन देखने को मिलेगा।

Google Play Listing की मानें तो सैमसंग का यह फोन HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के चारों ओर मोटे बेजल्स दिए जाएंगे और इसमें ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन MedaiTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आएगा। गूगल प्ले लिस्टिंग में इसमें MT6789/DC चिपसेट लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर भी यह फोन पिछले दिनों लिस्ट हुआ था। गीकबेंच के मुताबिक, यह फोन 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज में आएगा। फोन में Android 15 पर बेस्ड OneUI मिलेगा।

सैमसंग का यह नया एंट्री लेवल फोन 5000mAh की बैटरी और 15W USB Type C चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में 13MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिल सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड लगाने का स्पेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Amazon पर इस दिन शुरू होगी Great Freedom Sale, 80% तक सस्ते मिलेंगे सामान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement