1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के तीन सस्ते स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स समेत कई जानकारियां हुई लीक

Samsung के तीन सस्ते स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स समेत कई जानकारियां हुई लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 31, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 12:54 pm IST

Samsung जल्द ही बजट रेंज में तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये स्मार्टफोन Google Play Console समेत कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुए हैं, जहां फोन के फीचर्स समेत कई डिटेल्स सामने आए हैं।

Samsung Galaxy Smartphones, Samsung, Budget Smartphones- India TV Hindi
Samsung जल्द तीन सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। ये तीनों फोन सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखे गए हैं। Image Source : SAMSUNG

Samsung ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अब जल्द ही मिड और बजट रेंज के नए लाइन-अप के साथ बाजार में दस्तक देने को तैयार है। सैमसंग के ये स्मार्टफोन Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज में पेश होंगे। सैमसंग के इन स्मार्टफोन को BIS, Google Play Console समेत कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किए गए हैं। सर्टिफिकेशन साइट लिस्टिंग में सैमसंग के इन स्मार्टफोन के फीचर्स भी रिवील हुए हैं।

सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए फोन

Samsung Galaxy A सीरीज में दो मिड बजट स्मार्टफोन- Galaxy A35 और Galaxy A55 को BIS के साथ-साथ ग्लोबल सर्टिफिकेशन फर्म (GCF) पर भी देखा गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन को ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग में भी देखा गया है। Galaxy A35 5G को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A356U, जबकि Galaxy A55 5G को SM-A356B के नाम से लिस्ट किया गया है। ये दोनों फोन Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।

Galaxy A सीरीज के दो फोन हुए लिस्ट

सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आएंगे। फोन के हार्डवेयर में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। Galaxy A34 और Galaxy A54 की तरह ही ये दोनों फोन भी एक जैसे डिजाइन में पेश किए जाएंगे। इनमें Exynos 1380 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा ये 8GB RAM + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट कर सकते हैं। इनमें 5,000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इनमें 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

Galaxy M14/Galaxy F14

Galaxy F/Glaxy M सीरीज के बजट स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है। यह फोन Galaxy A05s का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। इस फोन को Galaxy F14/Galaxy M14 के नाम से आ सकता है। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन NFC, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर को सपोर्ट करेगा। इसमें वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले डिजाइन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - सस्ते में खरीदना चाहते हैं iPhone 15? यहां मिल रही तगड़ी डील, बचेंगे हजारों रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक