Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung का 43000 रुपये वाला 5G फोन मिल रहा सस्ता, 42% तक घटे दाम

Samsung का 43000 रुपये वाला 5G फोन मिल रहा सस्ता, 42% तक घटे दाम

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Aug 17, 2025 03:22 pm IST, Updated : Aug 17, 2025 03:22 pm IST

Samsung Galaxy A55 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। सैमसंग का यह मिड बजट फोन 42% तक सस्ते में मिल रहा है।

Samsung Galaxy A55 5G- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी

Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Galaxy A55 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन 42% तक सस्ता हो गया है। इस साल Galaxy A56 5G के लॉन्च के बाद ही कंपनी ने इसकी कीमत कम कर दी थी। अमेजन पर चल रहे सेल में यह फोन अब और भी सस्ता हो गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 18,000 रुपये तक सस्ते मिल रहा है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

Samsung Galaxy A55 5G में प्राइस कट

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। प्राइस कट के बाद इसका बेस वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 26,999 रुपये और 31,999 रुपये में मिल रहे हैं।

इस फोन को दो कलर ऑप्शन Ice Blue और Navy में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस फोन का शुरुआती वेरिएंट महज 1206 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy A55 5G कीमत डिस्काउंट प्राइस
8GB RAM + 128GB 42,999 रुपये 24,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 45,999 रुपये 26,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 48,999 रुपये 31,999 रुपये

Samsung Galaxy A55 5G के फीचर्स

Samsung के इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

Samsung Galaxy A55 फीचर्स
डिस्प्ले 6.6 इंच, Super AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 1480
स्टोरेज 12GB RAM, 256GB
बैटरी 5000mAh, 25W USB Type C
कैमरा 50MP + 12MP + 5MP, 32MP
OS Android 14, OneUI

Samsung Galaxy A55 में 50MP का मेन कैमरा , 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 25W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। सैमसंग ने इस फोन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही Google Gemini बेस्ड Galaxy AI फीचर्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें -

बारिश के मौसम में फोन चार्ज में लगाते समय न करें ये गलती, होगा भारी नुकसान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement