1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक

Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 18, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 04:45 pm IST

Samsung Galaxy A सीरीज के अपकमिंग दोनों फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। ये दोनों फोन अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं। फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो भी सामने आया है।

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी A57, A37 की कीमत लीक Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इन दोनों फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। साथ ही, इन दोनों फोन को थाईलैंड के रिटेलर ने लिस्ट किया है, जहां इनकी कीमत रिवील की गई है। इसके अलावा इन दोनों फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो भी लीक हुआ है, जिसमें फोन के सभी फीचर्स कंफर्म हुए हैं। Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड मॉडल होंगे।

कीमत हुई लीक

थाईलैंड के रिटेलर द्वारा शेयर किए गए प्रोमो के मुताबिक, Samsung Galaxy A37 के 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत THB 13,999 यानी लगभग 36,000 रुपये होगी। वहीं, Galaxy A57 के 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत THB 17,999 यानी लगभग 51,500 रुपये होगी। पहले आए लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A37 का 6GB RAM + 126GB वाला वेरिएंट भी आएगा। इसकी कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A37 के फीचर्स (संभावित)

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन इन हाउस Exynos 1480 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इस फोन में तीसरा 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है।

इस मिड बजट फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC, WiFi, Bluetooth, Type C जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही, फोन में वाटर और डस्टप्रूफ रेटिंग दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A57 के फीचर्स (संभावित)

दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन का प्रोमो सामने आया है। इसके मुताबिक, यह फोन 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन भी 5000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इसमें Exynos 1680 चिपसेट दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन के बैक में 50MP का मेन, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें - इजराइली पीएम के वीडियो पर क्यों उठे सवाल? AI वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुई नई जंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक