Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy F16 5G हुआ लॉन्च, कीमत इतनी कम कि कोई भी चुटकी बजाते ही खरीद लें

Samsung Galaxy F16 5G हुआ लॉन्च, कीमत इतनी कम कि कोई भी चुटकी बजाते ही खरीद लें

Written By: Gaurav Tiwari Published : Mar 12, 2025 06:01 pm IST, Updated : Mar 12, 2025 06:01 pm IST

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F16 है। सैमसंग ने इसे बेहद अफोर्डेब प्राइस रेंज में पेश किया है।

Samsung, Samsung Smartphones, Samsung Galaxy F16, Samsung Galaxy F16 Launch- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सैमसंग ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया धांसू स्मार्टफोन।

होली के मौके पर गिफ्ट देने के लिए एक सस्ता स्मार्टफोन खरीदना है तो अब आपकी मौज होने वाली है। साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F16 5G को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया गया है। 

अगर आप बजट सेगमेंट में 12 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Samsung Galaxy F16 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को अपने सैमसंग इंडिया के ऑफिशियस X अकाउंट पर अनवील किया है। 

Samsung Galaxy F16 5G कीमत और सेल

अगर आप Samsung Galaxy F16 5G को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर 13 मार्च 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सैमसंग ने इसमें तीन कलर ऑप्शन दिए हैं जिसमें Bling Black, Glam Green और Vibing Blue का शामिल किए गए हैं।  इसमें आपको अधिकतम 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।

Samsung Galaxy F16 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F16 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले में आपको 1,080 x 2,340 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। इसमें 128GB तक की स्टोरेज मिलती है लेकिन आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। बता दें कि इसकी स्टोरेज को आप 1.5TB तक बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy F16 5G आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। इसमें कंपनी यूजर्स को 6 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। इसके साथ ही इसमें 6 साल तक के लिए OS अपडेट मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+5+2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh तक की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें- Airtel लाया 365 दिन तक चलने वाला बेस्ट कॉलिंग प्लान, 2000 रुपये से कम है इसकी कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement