1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy M16, Galaxy M06 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, Amazon पर हुए लिस्ट

Samsung Galaxy M16, Galaxy M06 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, Amazon पर हुए लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 24, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 05:26 pm IST

Samsung Galaxy M16, Galaxy M06 5G जल्द भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन दोनों फोन की लॉन्चिंग कंफर्म की है। सैमसंग के ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M15 और Galaxy M05 का अपग्रेड होंगे।

Samsung Galaxy M16, Samsung Galaxy M06 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एम16, एम 06 Image Source : FILE

Samsung अपने दो और सस्ते स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। इन दोनों फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। साथ ही, कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से भी इन दोनों फोन का फर्स्ट लुक जारी किया है। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Galaxy M15 और Galaxy M05 को रिप्लेस करेंगे। इन दोनों फोन के कैमरा डिजाइन में इस बार बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। आइए, जानते हैं सैमसंग के इन दोनों बजट स्मार्टफोन के बारे में...

सैमसंग इंडिया ने अपने X हैंडल से कंफर्म किया है कि भारत में Galaxy M16 और Galaxy M06 5G को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अपने पोस्ट में फोन की लॉन्च डेट के बारे में नहीं बताया है। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी ये दोनों फोन अपकमिंग लॉन्च वाले सेक्शन में लिस्ट किए गए हैं। कंपनी ने इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी बनाया है। सैमसंग द्वारा शेयर किए गए टीजर में इन दोनों फोन के बैक पैनल का डिजाइन रिवील हुआ है।

Samsung Galaxy M16 को ट्रिपल कैमरा, जबकि Galaxy M06 5G को डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जो काफी हद तक Galaxy S25 सीरीज से इंस्पायर्ड है। इन दोनों फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरों को पिल-शेप्ड डिजाइन में रखा गया है। वहीं, Galaxy M16 में मौजूद तीसरे कैमरे को एक छोटे से स्लॉट में नीचे फिट किया गया है।

सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

सैमसंग के ये दोनों फोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए गए हैं। सैमसंग के Galaxy M16 5G को मॉडल नंबर SM-M166P के नाम से देखा गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7.0 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Galaxy M06 5G में Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और Exynos का प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये दोनों फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी, 25W USB Type C चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Cyber अपराधी आपके documents से issue कर सकते हैं Fake SIM cards, DoT ने बताया कैसे बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक