Samsung Galaxy S23 FE की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह दमदार स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। अक्टूबर में Samsung Galaxy S24 FE के लॉन्च होने के बाद से ही इस मिड बजट फोन की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर इस फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से 50% तक कम में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
सैमसंग यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसे पिछले साल अक्टूबर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस फोन की लॉन्च प्राइस 54,999 रुपये से शुरू थी। अब इस फोन को 33,720 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। Amazon पर यह फोन 33,720 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा 2,000 का बैंक डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। वहीं, Flipkart पर यह फोन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। यहां फोन की खरीद पर 5 प्रतिशत का कैशबैक Flipkart-Axis Bank कार्ड पर मिलेगा।
यह भी पढ़ें - BSNL ने लॉन्च की नई सर्विस, बिना सेट-टॉप बॉक्स के फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा HD टीवी चैनल
संपादक की पसंद