1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत हो गई आधी, 200MP कैमरा वाले फोन पर बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत हो गई आधी, 200MP कैमरा वाले फोन पर बंपर डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 07, 2024 06:00 am IST,  Updated : Dec 07, 2024 06:00 am IST

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत में 50 प्रतिशत तक की भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोन अपनी लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में मिल रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G- India TV Hindi
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Image Source : FILE

Samsung के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक Galaxy S23 Ultra की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में मिल रहा है। 2023 की शुरुआत में लॉन्च हुए सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने का यह सबसे बेहतर मौका हो सकता है। Galaxy S23 Ultra 5G के टॉप 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर यह बड़ी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इस फ्लैगशिप फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।

घट गई कीमत

Samsung Galaxy S23 Ultra के इस वेरिएंट को भारत में 1,49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अभी यह फोन 74,999 रुपये की कीमत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन की खरीद पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आप इसे 3,636 रुपये की नो-कॉस्ट EMI में भी घर ला सकते हैं। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन तीन कलर ऑप्शन- Cream, Green और Phantom Black में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स

  1. सैमसंग का यह धाकड़ स्मार्टफोन 6.81 इंच के 2X डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3088 x 1440 पिक्सल है।
  2. फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।
  3. Samsung Galaxy S23 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  4. फोन में S-Pen  का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग के इस तगड़े फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
  5. इसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम करता है।
  6. सैमसंग के इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 10MP, 12MP और 10MP के तीन और कैमरे दिए गए हैं।
  7. फोन का प्राइमरी कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Vodafone Idea निकला सबसे आगे, इस मामले में Jio, Airtel रह गए पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक