1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S24 की कीमत धड़ाम, Amazon और Flipkart पर हजारों रुपये हुआ सस्ता

Samsung Galaxy S24 की कीमत धड़ाम, Amazon और Flipkart पर हजारों रुपये हुआ सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 17, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 04:10 pm IST

Samsung Galaxy S24 में बहुत बड़ा प्राइस कट किया गया है। नई सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के लॉन्च होने के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन की कीमत 10,000 रुपये कम की है। इसके अलावा फोन की खरीद पर और ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस24 Image Source : FILE

Samsung Galaxy S24 की कीमत में बंपर प्राइस कट किया गया है। पिछले महीने Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने पुराने मॉडल की कीमत हजारों रुपये कम कर दिए हैं। सैमसंग का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से 22 हजार रुपये से ज्यादा तक सस्ते में मिल सकता है। सैमसंग का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और  Flipkart दोनों पर काफी सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI, बैंक डिस्काउंट समेत कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं।

कीमत हुई कम

Samsung Galaxy S24 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में आता है। इस फोन को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स को क्रमश: 79,999 रुपये और 89,999 रुपये में उतारा गया था। पिछले दिनों Galaxy S25 के लॉन्च होने के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये का परमानेंट प्राइस कट किया गया था। इसके बाद सैमसंग के इस फोन का बेस वेरिएंट 64,999 रुपये में मिल रहा था। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 70,999 रुपये और 82,999 रुपये में मिल रहे थे।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सैमसंग के इस फोन की कीमत में और ज्यादा कटौती की गई है। यह फोन 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसका 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट अमेजन पर 60,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, Flipkart पर भी सैमसंग का यह फोन 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, इसका 256GB वाला वेरिएंट 64,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है। इस फोन की खरीद पर 1,250 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 14 और Galaxy AI फीचर्स से लैस है। सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 10MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - ट्रेन छूटने के बाद IRCTC ऐप से टिकट कैसे करें कैंसिल? जानें कितना पैसा मिलेगा वापस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक