Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S24 Series आज होगी लॉन्च, जानें कब और कैसे देखें LIVE?

Samsung Galaxy S24 Series आज होगी लॉन्च, जानें कब और कैसे देखें LIVE?

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 17, 2024 12:30 pm IST, Updated : Jan 17, 2024 12:33 pm IST

सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को आज ग्लोबली लॉन्च करेगा। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन- Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra पेश किए जाएंगे। सैमसंग का यह इवेंट इसलिए खास है, क्योंकि कंपनी पहली बार AI फीचर वाला फोन लॉन्च करने जा रही है।

Samsung Galaxy S24 Series, Galaxy Unpacked 2024, Samsung- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG Samsung Galaxy Unpacked 2024 इवेंट आज यानी 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

Samsung Galaxy S24 Series आज ग्लोबली लॉन्च की जाएगी। सैमसंग की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल आई Galaxy S23 सीरीज को रिप्लेस करेगी। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड इस साल भी इस सीरीज में तीन फोन- Galaxy S24, Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra पेश करेगी। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन के डिजाइन में कंपनी ने कोई अपग्रेड नहीं किया है। हालांकि, यह सैमसंग की पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर से लैस होगी। इस सीरीज को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट कर सकता है। वहीं, कुछ मार्केट में इसे Samsung Exynos के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा।

यहां देखें लाइव इवेंट

सैमसंग का यह Galaxy Unpacked 2024 इवेंट आज यानी 17 जनवरी को अमेरिका के सेन जोस में भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सैमसंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस इवेट का लाइव स्ट्रीम लिंक शेयर किया है। इसे आप सैमसंग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, YouTube चैनल और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Series में क्या होगा खास?

सैमसंग की यह स्मार्टफोन सीरीज टेक्नोलॉजी के लिहाज से खास होने वाली है। इस स्मार्टफोन सीरीज के सभी डिवाइसेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट करने वाले हार्डवेयर के साथ आएंगे। Samsung Galaxy S24 सीरीज को प्री-बुक करने वाले यूजर्स को 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। फोन बुक करने के लिए यूजर्स को 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा।

कितनी होगी कीमत?

इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 70,000 रुपये से शुरू हो सकती है। Galaxy S24 और Galaxy S24+ में एक जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के डिस्प्ले और बैटरी की साइज को छोड़कर फोन में कोई अंतर नहीं होगा। ये दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकते हैं। Galaxy S24+ की शुरुआती कीमत 1,00,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Galaxy S24 Ultra की बात करें तो इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में टाइटैनियम बॉडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। Apple iPhone 15 Pro Max की तरह ही इस फोन की कीमत भी 1.30 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें - जियो के इस प्लान में मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी, 8 रुपये में 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत बहुत कुछ

टेक्नोलॉजी की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement