1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25+ में चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका, कंपनी ने दिया बड़ा बयान

Samsung Galaxy S25+ में चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका, कंपनी ने दिया बड़ा बयान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 24, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 01:24 pm IST

Samsung Galaxy S25 Plus में चार्जिंग के दौरान बड़ा धमाका हुआ है। फोन में हुए धमाके की वजह से यूजर के परिवार के लोग प्रभावित हुए। इस मामले में अब कंपनी का स्टेटमेंट आया है।

Samsung Galaxy S25 Plus Blast- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस में धमाका। Image Source : REDITT USER

Samsung Galaxy S25 Plus में चार्जिंग के दौरान हुए ब्लास्ट वाले मामले में दक्षिण कोरियाई कंपनी का बयान सामने आया है। पहले ये खबर सामने आ रही थी कि सैमसंग की फायर एंड मरीन इंश्योरेंस टीम ने इसकी वजह से प्रभावित फैमिली के हर सदस्य को 500 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) का मुआवजा देने की पेशकश की थी। सैमसंग के फोन में हुए ब्लास्ट की वजह से परिवार के तीन सदस्य प्रभावित हुए थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इस मामले में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का बयान सामने आया है।

क्या है मामला?

अमेरिका के इंडियाना में रहने वाले एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि Samsung Galaxy S25 Plus को रात में चार्जिंग में लगाने से फोन और चार्जिंग केबल में ब्लास्ट हो गया। इसकी वजह से घर में रखे कारपेट में आग लग गई और परिवास के सभी लोग इस घटना की वजह से सांस लेने की परेशानी से जूझ रहे हैं। फोन में ब्लास्ट होने से कारपेट में लगी आग की वजह से घर में धुंआ भर गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

यूजर का दावा है कि इसके लिए उसने कंपनी के पास सभी दस्तावेज सबमिट करा दिए, जिनमें लोकल फायर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट भी शामिल थी। यूजर अपने फोन को कंपनी के ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज कर रहा था इसके लिए भी उसने दस्तावेज सबमिट किए थे। इस चार्जर को एक महीने पहले ही उसने खरीदा था। पिछले साल नवंबर 2025 में ये घटना घटी थी और यूजर दो महीने से इस मामले में कंपनी से संपर्क में था।

सैमसंग का स्टेटमेंट

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने लाखों सैमसंग डिवाइसेज के क्वालिटी और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखते हैं। हमारी जांच में इस घटना का कोई ठोस कारण पता नहीं चला है। इसके लिए हम यूजर से लगातार संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आ रहा एक और जबरदस्त फीचर, यूजर्स लंबे समय से कर रहे इंतजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक