Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है। आखिरकार सैमसंग के नए अल्ट्रा स्मार्टफोन का इंतजार अब खत्म हो गया है। सैमसंग ने बुधवार को अमेरिका के सैन होजे में आयोजित हुए Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ ही सैमसंग ने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxt S25 5G और Galaxy S25+ 5G को भी लॉन्च किया है।
सैमसंग लवर्स को उम्मीद थी कि कंपनी इस बार कैमरा सेटअप में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है हालांकि ऐसा ज्यादा कुछ बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता। Samsung Galaxy S23 और Galaxy S24 की तरह इसमें भी 200MP का कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite से लैस किया है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी आपको देते हैं।
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को तीने वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 12+256G, 12+512GB और 12GB+1TB स्टोरेज की ऑप्शन मिलती है। बेस वेरिएंट को 256GB वाले मॉडल को 129999 रुपये कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 512GB वाले वेरिएंट की भारत में कीमत 1,41,999 रुपये है। सीरीज के टॉप मॉडल यानी 1TB स्टोरेज को तो इंडियन मार्केट में 1,65,999 रुपये में पेश किया गया है। अल्ट्रा के बेस मॉडल को Titanium Silverblue, Titanium Gray ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं 512GB वाले मॉडल में आपको Titanium Whitesilver, Titanium Black कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।
अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की प्री बुकिंग करते हैं तो आपको 21000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसमें 12000 रुपये तक का स्टोरेज अपग्रेड शामिल है जिसमें आपको 12GB 512GB वैरिएंट को 12GB 256GB वैरिएंट की कीमत पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 9000 रुपये तका बोनस भी देगी। अगर आप इस स्मार्टफोन को 9 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदते हैं तो आपको 7000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।
संपादक की पसंद