Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2025 में कौन का प्रीमियम फोन आपको लगा अच्छा? Poll में दें अपनी राय

2025 में कौन का प्रीमियम फोन आपको लगा अच्छा? Poll में दें अपनी राय

2025 में लॉन्च होने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra, iPhone 17 Pro Max, Google Pixel 10 Pro और OnePlus 15 में से आपको कौन सा सबसे अच्छा लगा है। इंडिया टीवी पोल में आप चुन सकते हैं।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Dec 20, 2025 06:24 pm IST, Updated : Dec 20, 2025 06:25 pm IST
2025 premium phone- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE, APPLE, SAMSUNG 2025 के प्रीमियम फोन

2025 की शुरुआत से लेकर दिसंबर तक कई ब्रांड ने अपने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। एप्पल, गूगल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, आईकू, शाओमी, ओप्पो, रियलमी जैसे कुछ ब्रांड्स हैं, जिन्होंने अपने फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च किए हैं। इनमें से कई ब्रांड के फोन की कीमत 1 लाख रुपये से भी ज्यादा है। ये प्रीमियम फोन तगड़े कैमरा, जबरदस्त प्रोसेसर समेत कई धांसू फीचर्स से लैस है। इस साल लॉन्च होने वाले इन 4 प्रीमियम फोन में से आपको कौन सा सबसे अच्छा लगा? इंडिया टीवी पोल के जरिए आप अपनी राय दे सकते हैं...

Samsung Galaxy S25 Ultra

सैमसंग ने साल की शुरुआत में अपना प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया था। यह फोन 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। इसे Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। सैमसंग का यह फोन अपने तगड़े कैमरे की वजह से यूजर्स के बीच लोकप्रिय है। इसे भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Google Pixel 10 Pro

गूगल का यह फ्लैगशिप फोन कुछ महीने पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो यह अपने दमदार कैमरे और स्मूद एंड्रॉइड एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। गूगल ने इस फोन में Tensor G5 प्रोसेसर दिया है और यह 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

iPhone 17 Pro Max

एप्पल ने सितंबर में इस फोन को लॉन्च किया है। यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन DSLR लेवल के कैमरे फीचर से लैस है। इसमें कंपनी ने नया डिजाइन दिया है और सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया है। यह एप्पल के सबसे तेज A19 Pro Bionic चिपसेट से लैस है। इसे भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

OnePlus 15

वनप्लस का यह फोन हाल ही में भारतीय बाजार में पेश हुआ है। Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। इस फोन की कीमत 72,999 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - 

OnePlus लॉन्च करने वाला है 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, BIS पर हुआ लिस्ट, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Lava Agni 4 की कीमत में भारी कटौती, हजारों रुपये बचाने का मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement