1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज की बैटरी में बड़ा अपग्रेड? पहली बार इस्तेमाल होगी खास टेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy S27 सीरीज की बैटरी में बड़ा अपग्रेड? पहली बार इस्तेमाल होगी खास टेक्नोलॉजी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 28, 2026 06:05 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 06:15 pm IST

Samsung Galaxy S27 सीरीज की बैटरी में पहली बार बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी इस्तेमाल करने वाली है।

Samsung Galaxy S27 Series- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung Galaxy S27 सीरीज की बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। सैमसंग की इस फ्लैगशिप सीरीज में पहली बार नई टेक्नोलॉजी वाले बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अब तक लॉन्च हुए फोन में लिथियम ऑयन बैटरी का इस्तेमाल करती रही है। कंपनी के हाल मे लॉन्च हुई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में भी यही बैटरी यूज हुई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Galaxy S27 सीरीज में कंपनी सिलिकन कार्बन बैटरी इस्तेमाल करने वाली है।

बैटरी डिटेल्स आई सामने

डच पब्लिकेशन Galaxy Club की रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में Silicon-Carbon बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। S27 Pro में 5,087mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसका टिपिकल वैल्यू 5,200mAh होगा। पिछले दिनों भी इसकी बैटरी से जुड़ी लीक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगी।

Samsung Galaxy S27 Ultra के बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इसमें 5,534mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसका टिपिकल वैल्यू 5,700mAh होगा। हालांकि एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि Galaxy S27 Ultra की बैटरी को कंपनी 5,800mAh के नाम से एडवर्टाइज कर सकती है। इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 60W का चार्जिंग फीचर मिलता है।

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल

सैमसंग की अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर पहले भी जो लीक रिपोर्ट्स सामने आई है उसमें दावा किया जा रहा है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी पहली बार सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। अब तक केवल चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन में ही सिलिकॉन-कार्बन बैटरी यूज हो रही है। Vivo, Realme, Oppo जैसे ब्रांड्स अपने फोन में 10,000mAh तक की बैटरी यूज कर रही है।

Samsung Galaxy S27 सीरीज

सैमसंग की यह स्मार्टफोन सीरीज चार मॉडल्स - Samsung Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के साथ लॉन्च हो सकती है। सैमसंग की इस फ्लैगशिप सीरीज में नए प्रो मॉडल को जोड़ा जा रहा है। इस फोन को Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra के बीच के गैप को भरने के लिए लाया जा रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस प्राइस रेंज में iPhone के प्रो मॉडल को टक्कर देने की तैयारी में है।

Samsung Galaxy S27 Pro को कंपनी इन-हाउस Exynos 2700 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। हालांकि, अमेरिकी मार्केट में यह फोन Qualcomm के अपकमिंग फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200MP का कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Oppo ला रहा 10000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक