Samsung Galaxy Unpacked 2026 Event: सैमसंग साल 2026 के अपने पहले प्रोडक्ट लॉन्च पर से पर्दा हटाने के लिए बिलकुल तैयार है और इसमें अपनी सबसे पसंदीदा Galaxy S सीरीज के फोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट में कंपनी गैलेक्सी S26, S26 प्लस और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को दुनिया के सामने लाएगी। अब इस धमाकेदार इवेंट की तारीख लीक होने की खबर आई है जिसके मुताबिक ये इवेंट जल्दी ही यानी फरवरी में ही लॉन्च होने वाला है। अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को लेकर साउथ कोरिया के कई मीडिया आउटलेट में खबरें आ रही हैं और इसमें फरवरी के अंत तक इवेंट के बारे में कहा जा रहा है। अगर ये लीक सही हैं तो सैमसंग इस मच-अवेटेड इवेंट में गैलेक्सी एस-26 सीरीज के साथ नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने वाला है।
सैमसंग अनपैक्ड इवेंट का डेट और टाइम
लीक जानतकारी के मुताबिक सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा। ये डिटेल्स एक पॉपुलर टिप्सटर Evan Blass की तरफ से आई हैं जिनका सैमसंग से जुड़ी खबरें देने के बारे में मजबूत रिकॉर्ड रहा है। जो लोग भारत में रहते हैं उनके लिए ये इवेंट रात 11.30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा और ये टेक जाएंट इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कर सकता है जिसे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और न्यूजरूम के जरिए देखा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन इसके बारे में दक्षिण कोरिया के कई पब्लिकेशन लगातार जानकारी दे रहे हैं और ये लगभग पक्का है।
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज
सैमसंग के इस गैलेक्सी एस26 लाइनअप में काफी पावर-पैक्ड फीचर्स और नए बेहतरीन स्पेक्स लाने का इरादा है जिसके बारे में गाहे-बगाहे खबरें भी आती रहती हैं। इस लाइनअप में तीन डिवाइस होने वाली हैं जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। हर एक मॉडल का अलग-अलग खरीदार को टार्गेट करने का लक्ष्य है और अलग प्राइस सेगमेंट को हिट करने का लक्ष्य है। हालांकि इन फोन्स की डिजाइन लैंग्वेज काफी कुछ समान रहने वाली है।
ये भी पढ़ें
एप्पल का Valentine’s Day कैशबैक ऑफर लॉन्च, MacBook Air सहित कई प्रोडक्ट पर बढ़िया डील