Samsung ने अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। दक्षिण कोरियाई 9 जुलाई को होने वाले Unpacked Event में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 समेत कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इस बार कंपनी इसके FE मॉडल को भी उतार सकती है। सैमसंग का यह लॉन्च इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकती है। साथ ही, इनमें पिछले साल लॉन्च हुए डिवाइसेज के मुकाबले अच्छा अपग्रेड देखा जा सकता है।
कहां देखें लाइव इवेंट?
सैमसंग ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में बताया कि इस इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल के अलावा YouTube और सैमसंग न्यूजरूम पर लाइव देख सकेंगे। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार 9 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart ने सैमसंग के फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग को लेकर डेडिकेटेड पेज बनाया है। साथ ही, इस नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो गई है। इस सीरीज को 1,999 रुपये में प्री-रिजर्व कर सकते हैं। यूजर्स को इसमें 5,999 रुपये तक का बेनिफिट्स ऑफर किया जाएगा।
क्या होगा नया?
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज में इस साल पतला और हल्का डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन के लुक और डिजाइन में यूजर्स को यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले की साइज भी पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा होगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

सैमसंग ने इसके अलावा यूजर्स को Ultra Experience देने का वादा किया है। कंपनी ने फोल्डेबल फोन के फर्म फैक्टर को पोर्टेबल रखने का वादा किया है। यही नहीं, Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स भी इस फोन में दिए जाएंगे। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल Ultra और FE फोल्डेबल फोन भी उतारे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें -
Vivo ने लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, Apple, Samsung के उड़े होश