1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग ने की तैयारी, इस साल लॉन्च करेगा सस्ता Flip फोन, आई बड़ी जानकारी

सैमसंग ने की तैयारी, इस साल लॉन्च करेगा सस्ता Flip फोन, आई बड़ी जानकारी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 05, 2025 03:31 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 03:31 pm IST

Samsung इस साल अपने लाखों फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस साल अपने सबसे सस्ते फोल्ड होने वाले फोन को लॉन्च कर सकती है। इसे 9 जुलाई को होने वाले अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप फोन Image Source : FILE

Samsung के नए फोल्डेबल फोन 9 जुलाई को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे। इस साल दक्षिण कोरियाई कंपनी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ सस्ता फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 7 SE भी लॉन्च कर सकती है। कई सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग के इस सस्ते फोल्डेबल फोन को देखा जा चुका है। हाल ही में गीकबेंच पर सैमसंग का यह सस्ता फोल्डेबल फोन देखा गया था। अब इस फ्लिप फोन को EPREL लिस्टिंग में भी देखा गया है।

सबसे सस्ता फोल्ड होने वाला फोन

सैमसंग का यह सस्ता फ्लिप फोन KRW 1 मिलियन यानी लगभग 62,000 रुपये की कीमत में आ सकता है। इस फोन कोरियन और अमेरिकी कीमत पिछले दिनों लीक हुई थी। इस फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग का यह सस्ता फ्लिप फोन Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस फोन का लुक और डिजाइन Galaxy Z Flip 7 की तरह ही होगा। इसमें बड़ी कवर स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

यूरोपीयन प्रोडक्ट रजिस्ट्री एंड एनर्जी लेबलिंग (EPREL) लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE में IP48 रेटिंग मिलेगी, जो कंपनी के पिछले मॉडल Galaxy Z Flip 6 में भी मिलती है। यह फोन 1.5 मीटर पानी के अंदर 30 मिनट तक रह सकता है। इन दोनों फोन में कंपनी 4,300mAh की बैटरी देगी। साथ ही, फोल्ड होने के बाद इन दोनों फोन की मोटाई 13.7mm होगी। वहीं, बिना फोल्ड हुए इसकी मोटाई 6.5mm होगी।

मिलेंगे ये फीचर्स

यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आ सकता है। इसमें 12GB रैम दिया जा सकता है। गीकबेंच पर इसे सिंगल कोर में 2,012 और मल्टी कोर में 7,563 प्वाइंट्स मिला है। इस सस्ते फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन में 6.7 इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ 3.4 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी। Samsung Galaxy Z Flip FE में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 12MP के दो कैमरे दिए जाएंगे। वहीं, इसमें 12MP का इन-डिस्प्ले कैमरा भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -

मानसून में AC चलाते समय न करें ये गलती, न कमरा होगा ठंडा और न बिजली की होगी बचत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक