1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. किन देशों में TikTok कर रहा है काम? जानें चीन से लेकर अमेरिका तक कितने हैं यूजर्स

किन देशों में TikTok कर रहा है काम? जानें चीन से लेकर अमेरिका तक कितने हैं यूजर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 21, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 01:49 pm IST

TikTok दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स में से एक है। हालांकि, इस ऐप पर कई देशों में पूर्ण या आंशिंक प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही इस ऐप पर अमेरिका में लगने जा रहे बैन से राहत दी है।

TikTok- India TV Hindi
टिक टॉक Image Source : FILE

TikTok दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स में से एक है। इस ऐप के करीब 2 बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। Facebook, Youtube, Instagram और WhatsApp के बाद यह दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिक-टॉक को बड़ी राहत देते हुए इस पर लटक रही बैन की तलवार को 75 दिनों का एक्सटेंशन दे दिया है। 19 जनवरी को टिक-टॉक को गूगल और एप्पल ऐप स्टोर से हटा लिया गया था। हालांकि, ट्रंप के आश्वासन के बाद इस ऐप की सर्विसेज दोबारा रिस्टोर कर लिया गया।

2016 में हुआ लॉन्च

अमेरिका के अलावा टिक-टॉक को दुनिया के कई देशों में युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय ऐप के तौर पर जाना जाता है। चीन में इस ऐप को Douyin के नाम से सितंबर 2016 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के महज 200 दिन के अंदर ही इस ऐप ने 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। फिलहाल चीन में इस ऐप के करीब 748 मिलियन यानी लगभग 75 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स हैं। टिक-टॉक की पैरेंट कंपनी Bytedance ने इस ऐप को TikTok के नाम से सितबंर 2017 में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था।

2018 में बाइट डांस ने इस ऐप के साथ म्यूजिक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Musical.ly को टिक-टॉक के साथ मर्ज करने का फैसला लिया था। इसके बाद यह दुनियाभर में शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर मशहूर हो गया। 2020 में इसे भारत में IT एक्ट 69ए के उल्लंघन की वजह से बैन कर दिया गया। बैन होने से पहले इसके भारत में करीब 190 मिलियन यानी 19 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स थे। भारत इस चीनी प्लेटफॉर्म के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट था।

TikTok
Image Source : FILEटिक टॉक

इन 10 देशों में सबसे ज्यादा यूजर्स

Bytedance का यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 40 भाषाओं में उपलब्ध है। जुलाई 2024 तक इस ऐप को इन 10 देशों में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है।

  1. इंडोनेशिया - 157.6 मिलियन (करीब 15.8 करोड़) यूजर्स
  2. यूएसए (अमेरिका) - 120.5 मिलियन (करीब 12.5 करोड़) यूजर्स
  3. ब्राजील - 105.2 मिलियन (करीब 10 करोड़) यूजर्स
  4. मैक्सिको - 77.5 मिलियन (करीब 7.8 करोड़) यूजर्स
  5. वियतनाम - 65.6 मिलियन (करीब 6.5 करोड़) यूजर्स
  6. पाकिस्तान - 62.0 मिलियन (करीब 6.2 करोड़) यूजर्स
  7. फिलिपिंस - 56.1 मिलियन (करीब 5.6 करोड़) यूजर्स
  8. रूस - 56.0 मिलियन (करीब 5.6 करोड़) यूजर्स
  9. थाईलैंड - 50.8 मिलियन (करीब 5 करोड़) यूजर्स
  10. बांग्लादेश - 41.1 मिलियन (करीब 4.1 करोड़) यूजर्स

चीन और हांगकांग में यह ऐप Douyin के नाम से यूज किया जाता है और इसके करीब 748 मिलियन यानी 75 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स हैं।

इन देशों में लगा है टोटल बैन

  1. भारत
  2. अफगानिस्तान
  3. न्यूजीलैंड
  4. नॉर्थ कोरिया
  5. ताइवान
  6. सोमालिया
  7. नेपाल

इनके अलावा आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, नार्वे समेत कई देशों में इस ऐप पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। सरकारी कर्मचारियों को टिक-टॉक इस्तेमाल करने से मना किया गया है।

यह भी पढ़ें - Garena Free Fire MAX Redeem Codes: लेटेस्ट फ्री फायर रिडीम कोड्स दिलाएंगे diamonds समेत कई धांसू रिवॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक