1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI के नियम का Vi पर भी हुआ असर, Jio-Airtel के बाद लॉन्च किया सस्ता Voice Only Plan

TRAI के नियम का Vi पर भी हुआ असर, Jio-Airtel के बाद लॉन्च किया सस्ता Voice Only Plan

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 23, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 07:32 pm IST

TRAI के वॉइस ओवर प्लान के नियम को अब सभी टेलिकॉम कंपनियों के द्वारा अपना लिया गया है। जियो और एयरटेल के बाद अब देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वीआई ने भी ग्राहकों के लिए सस्ता वॉइस ओनली प्लान लॉन्च कर दिया है।

TRAI Rules, Jio, Vi, Vi voice Only Plan, Tech news, Vi rs 1460 Plan, Vi 1460 Voice only Plan- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किया सस्ता वॉइस ओनली प्लान। Image Source : फाइल फोटो

TRAI की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों को दिए गए दिशा निर्देश का अब पूरी तरह से असर दिख रहा है। ट्राई ने कुछ दिन पहले ही टेलिकॉम कंपनियों के लिए वॉइस ओनली प्लान का नियम नियम तय किया था और अब जियो, एयरटेल और वीआई ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। जियो और एयरटेल के बाद वीआई ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा धमाका कर दिया है। Vi ने अपने करोड़ों फैंस के लिए Voice Only Plan लॉन्च कर दिया है। 

देश की तीसर सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने पोर्टफोलियो में नया वॉइस ओनल प्लान एड कर दिया है। Vi अपने वॉइस ओनली प्लान्स में ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ साथ फ्री एसएमएस की सुविधा दे रहा है। आइए आपको वीआई के इस लेटेस्ट लॉन्च प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

Jio-Airtel के बाद Vi का धमाका

आपको बता दें कि ट्राई के निर्देश के बाद हाल ही में दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहको के लिए दो धांसू वॉइस ओनली प्लान्स पेश किए थे। जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए दो किफायती वॉइस ओनली प्लान्स पेश कर दिए। ऐसे में वीआई कहां पीछे रहने वाली थी। वीआई ने भी अपनी लिस्ट में सस्ता और किफायती वॉइस ओनली प्लान जोड़ दिया है। बता दें कि कंपनी के इस प्लान की कीमत 1460 रुपये है। 

1460 रुपये Voice-Only में आपको कुल 270 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आप 270 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको 270 दिन तक डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह एक वॉइस ओनली प्लान है इसलिए इसमें आपको डेटा बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं।

Jio के Voice Only प्लान

रिलायसं जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 49 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी ने ट्राई के निर्देश को मानते हुए करोड़ों ग्राहकों के लिए दो सस्ते और किफायती वॉइस ओनली प्लान्स पेश किए हैं।  जियो ने 458 रुपये रुपये और 1958 रुपये के दो वॉइस ओनली प्लान्स लॉन्च किए हैं। 458 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। 1958 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कंपनी ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के लिए 3600 SMS ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Jio के 90 दिन वाले प्लान ने पलट दिया पूरा खेल, BSNL से वापस लौटने लगे यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक