1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. UIDAI बंद कर रहा mAadhaar ऐप, जानें अब कहां से करें आधार डाउनलोड

UIDAI बंद कर रहा mAadhaar ऐप, जानें अब कहां से करें आधार डाउनलोड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 17, 2026 04:29 pm IST,  Updated : May 17, 2026 04:29 pm IST

UIDAI ने mAadhaar ऐप को बंद करने का फैसला कर लिया है। UIDAI ने यूजर्स को इसकी बजाय नए आधार ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा है। यह पुराने ऐप से ज्यादा सिक्योर और सुविधाजनक है।

Ner Aadhaar App, UIDAI- India TV Hindi
नया आधार ऐप Image Source : UIDAI

UIDAI ने जल्द ही mAadhaar ऐप को बंद करने का फैसला किया है। सरकारी कंपनी ने इस ऐप को जल्द रिटायर करने को लेकर ऐलान किया है। साथ ही, देश के करोड़ों आधार यूजर्स को नए ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा है। इस ऐप का फुल वर्जन कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है, जिसमें यूजर को QR बेस्ड आधार शेयरिंग फीचर मिलता है। साथ ही, नए ऐप में यूजर को पुराने mAadhaar ऐप के मुकाबले कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

जल्द बंद होगा mAadhaar ऐप

UIDAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया है कि mAadhaar ऐप को जल्द ही रिटार किया जाएगा। अब यूजर अपनी डिजिटल जर्नी को और ज्यादा स्मार्ट, तेज और सिक्योर बना सकते हैं। इसके लिए नया QR कोड बेस्ड सिक्योर आधार ऐप डाउनलोड करें। इस नए ऐप में बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आधार सर्विस का एक्सेस मिलता है। नए ऐप को आपकी डिजिटल पहचान को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या है नया आधार ऐप?

UIDAI ने कुछ समय पहले नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप में यूजर्स बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं। इस ऐप में यूजर को अपने आधार की कौन सी डिटेल शेयर करनी है, उसे कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, इस ऐप में QR बेस्ड आधार शेयरिंग फीचर दिया गया है। यही नहीं, आधार को एक टैप में आधार लॉक और अनलॉक करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नए आधार ऐप में आसानी से अड्रेस, फोन नंबर आदि बदलने की भी सुविधा मिलती है। यूजर्स अपने आधार कार्ड में 5 आधार को जोड़ सकते हैं।

कहां से करें डाउनलोड?

नए आधार ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके इसमें लॉग-इन किया जा सकता है। ऐप में लॉग-इन करने के बाद यूजर्स को उनका आधार कार्ड दिखाई देगा। वो चाहें तो डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं। साथ ही, आधार कार्ड को शेयर करने के लिए QR का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि उनकी निजता बरकरार रहे।

यह भी पढ़ें - PhonePe, GPay, Paytm से न करें पेमेंट! साइबर एक्सपर्ट ने बताई वजह, जानें UPI के लिए कौन से ऐप्स हैं सुरक्षित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक