1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के बजट भाषण की Full PDF यहां से करें डाउनलोड

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के बजट भाषण की Full PDF यहां से करें डाउनलोड

 Published : Feb 11, 2026 01:44 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 01:50 pm IST

उत्तर प्रदेश का बजट पेश होने के बाद अगर इसकी बारीकियों को समझना चाहते हैं तो हम आपको इसकी फुल स्पीच का PDF डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

UP Budget 2026- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश बजट Image Source : PTI

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश का बजट आज 11 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हो चुका है और इस बजट में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि यूपी के लिए कुल 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक यूपी का ये बजट नौ साल में तीन गुना से ज्यादा का बजट हो गया है। नई योजनाओं के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित की जा रही है जो काफी सराहनीय है और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है। 

अगर आप उत्तर प्रदेश के 2026-27 बजट स्पीच को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इंडिया टीवी आपके लिए ये काम बेहद आसान कर रहा है और आप आसानी से यहीं पर उत्तर प्रदेश के 2026-27 बजट भाषण को डाउनलोड कर सकते हैं। बस इस लिंक पर क्लिक करें-

उत्तर प्रदेश के बजट भाषण की Full PDF डाउनलोड

अगर आप ऑनलाइन तरीके से उत्तर प्रदेश बजट भाषण की पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां इसका तरीका भी बताया जा रहा है। 

सबसे पहले आप budget.up.nic.in/ लिंक पर जाएं 

यहां जो पेज खुलेगा उस पर Notice Board बैनर के नीचे 2026-27 Budget Speech डाउनलोड करें/Download लिंक पर क्लिक करें जो पॉप-अप हो रहा है।

आपके सामने एक नया पेज खुलेगा 

इसमें सबसे ऊपर !Budget Speech 2026-2027  का लिंक मिलेगा

उस लिंक पर क्लिक करें और आप बजट स्पीच को हिंदी में डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी के बजट भाषण में क्या मुख्य रहा

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बजट भाषण की मुख्य बातों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया गया 9,12,696.3 करोड़ रुपये का बजट पिछले बजट की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस बजट में पूंजीगत परिव्यय 19.5 प्रतिशत है। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटे की सीमा 3 प्रतिशत रखी गई है, ये वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू रहेगी। यूपी सरकार ने अपने बजट में सड़क और ब्रिज के लिए 34,468 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2026: बजट में उत्तर प्रदेश AI मिशन शुरू करने का ऐलान, IT और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बल्ले-बल्ले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक