1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo T5 Pro के भारत में लॉन्च होने की आहट तेज, फोन में Vivo T4 Pro से बड़ी बैटरी होने की उम्मीद

Vivo T5 Pro के भारत में लॉन्च होने की आहट तेज, फोन में Vivo T4 Pro से बड़ी बैटरी होने की उम्मीद

 Published : Mar 25, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:22 pm IST

Vivo T5 Pro के आने की आहट नजदीक आ रही है और इस फोन के टीजर के जरिए कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं जो बताते हैं कि इसकी बैटरी बड़ी होगी।

Vivo T4Pro- India TV Hindi
वीवो टी4 प्रो Image Source : VIVO

Vivo T5 Pro: Vivo T4 Pro पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था और इसमें 6500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट का दम देखा गया था। अब वीवो की तैयारी Vivo T5 Pro को भारत में लॉन्च करने की है। ये फोन Vivo T4 Pro का उत्तराधिकारी होगा और इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले एक टिप्सटर ने अपकमिंग वीवो टी सीरीज के स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर की है। Vivo T5 Pro को इसके पूर्ववर्ती फोन से ज्यादा बेहतर होने का दावा किया जा रहा है और खासतौर पर इसकी बैटरी कैपिसिटी और डिस्प्ले में अपग्रेड देखे जाएंगे, ऐसा कहा जा रहा है। Vivo T5 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है और इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है।

Vivo T5 Pro में Vivo T4 Pro के मुकाबले देखे जाएंगे बड़े अपग्रेड

टिप्स्टर योगेश बरार ने एक्स पर दावा किया है कि Vivo T5 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वैसे तो सटीक रिलीज डेट अभी सामने ना आई है लेकिन इसके बारे में जो जानकारी लीक हुई है उससे पता चला है कि इस फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो  1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz के साथ आएगा। इसका सीधा सा मतलब है कि Vivo T4 Pro में जो फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिला था, Vivo T5 Pro में उसके मुकाबले बेहतर अपग्रेडेशन देखने को मिलने वाला है।

Vivo T5 Pro में 9020mAh बैटरी का दावा

Vivo T5 Pro में OriginOS 6 मिलने का दावा टीजर में सामने आया है और इसमें 9020mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि Vivo T4 Pro में 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई थी और इसमें भी 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।

बड़ी बैटरी के फोन का ट्रेंड जोरों पर

9000mAh या 10,000mAh की बैटरी आजकल एक ट्रेंड बनती जा रही हैं और इसकी तरफ कई कंपनियों का रुझान देखा जा रहा है। उदाहरण के लिए Poco X8 Pro Max 5G को भारत में 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसी तरह Honor ने अपनी Honor Win सीरीज को 10,000mAh वाली यूनिट्स के साथ रिलीज किया था। इसके अलावा रियलमी पी4 पावर 5जी में भी 10,001mAh बैटरी का फीचर लाया गया था।

ये भी पढ़ें 

Samsung Galaxy S24 की कीमत धड़ाम, Amazon पर फिर हुआ बड़ा Price Cut  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक