1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने चुपके से लॉन्च किया 5500mAh बैटरी वाला धांसू 5G स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जान लें कीमत

Vivo ने चुपके से लॉन्च किया 5500mAh बैटरी वाला धांसू 5G स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जान लें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 24, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 06:56 pm IST

Vivo Y29 5G को कंपनी ने चुपके से भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह बजट स्मार्टफोन 5,500mAh की दमदार बैटरी, 256GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Vivo Y29 5G- India TV Hindi
वीवो वाई 29 5जी Image Source : VIVO INDIA

Vivo Y29 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को चुपके से पेश किया है। पिछले दिनों कंपनी ने अपनी फ्लगैशिप स्मार्टफोन X200 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश किया था। वीवो का यह फोन 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया गया है, जिसमें 256GB स्टोरेज, 5500mAh की दमदार बैटरी और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंट फीचर्स मिलेगा। वीवो के Y सीरीज वाले स्मार्टफोन खास तौर पर बजट यूजर्स के लिए पेश किए जाते हैं।

Vivo Y29 5G की कीमत

Vivo Y29 5G को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये में आते हैं। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- ग्लेशियर ब्लू, टाइटेनियम गोल्ड और डायमंड ब्लैक में खरीद सकते हैं। कंपनी फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा इसे आप 1,399 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Vivo Y29 5G के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.68 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसमें LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक की है और यह IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंट समेत कई और तगड़े फीचर्स मिलते हैं। फोन का वजन 198 ग्राम है और यह महज 8.1mm मोटा है।

Vivo Y29 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 5,500mAh की दमदार बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है। साथ ही, यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पर पानी के छींटे और धूल-मिट्टी का प्रभाव नहीं पड़ता है।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Garena Free Fire MAX के नए रिडीम कोड्स, फ्री में मिल रहे कई रिवॉर्ड्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक