1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने लॉन्च किया 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Dec 29, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 01:47 pm IST

Vivo ने V सीरीज के एक और स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Vivo V30 सीरीज के इस पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में कई और जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V30 Lite- India TV Hindi
Vivo ने 50MP सेल्फी कैमरा वाला एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo V30 Series में लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। Image Source : VIVO

Vivo V30 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। फोन में 50MP सेल्फी कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। वीवो का यह फोन बजट प्राइस रेंज में आता है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन का लुक और डिजाइन Vivo V29 सीरीज के स्मार्टफोन की तरह ही है। Vivo V30 सीरीज के इस पहले स्मार्टफोन को मैक्सिको में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज को कंपनी अगले साल भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है।

कितनी है कीमत?

वीवो के इस बजट स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Forest Black और Rose Gold में लॉन्च किया गया है। फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। मैक्सिको में इस स्मार्टफोन की कीमत MXN 8,999 (लगभग 44,156 रुपये) है। इस फोन को जल्द ही एशियाई मार्केट में भी उतारा जा सकता है।

Vivo V30 Lite 5G के फीचर्स

Vivo V30 Lite 5G में 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके बीच में सेंटर अलाइंड पंच-होल दिया गया है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल यानी फुल एचडी प्लस है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,150 निट्स तक की है। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

वीवो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस स्मार्टफोन में 64MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही, यह टेम्परेचर कंट्रोल सपोर्ट और LED फ्लैश के साथ आता है।

वीवो का यह बजट स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM कार्ड, Wi-fi, Bluetooth 5.1, NFC जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

यह भी पढ़ें- 16GB RAM, 256GB स्टोरेज वाला OnePlus Nord 3 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक