1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo V40 Pro में मिल रही है 17000 रुपये की छूट, 50MP सेल्फी कैमरा वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत

Vivo V40 Pro में मिल रही है 17000 रुपये की छूट, 50MP सेल्फी कैमरा वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 09, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 05:35 pm IST

50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले Vivo V40 Pro की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। आप इस स्मार्टफोन को इसकी रियल प्राइस से काफी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आपको रियर पैनल में शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।

Vivo V40 Pro, Vivo V40 Pro Discount, Vivo V40 Pro Offer, Vivo V40 Pro Sale Offer- India TV Hindi
वीवो के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत हुई धड़ाम। Image Source : फाइल फोटो

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस समय प्रीमियम आईफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वीवो के प्रीमियम स्मार्टफोन vivo V40 Pro 5G पर इस तगड़ी डील चल रही है। अमेजन ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अब अपनी रियल प्राइस से काफी कम  कीमत पर लिस्ट हो गया है। 

अग आप अपने लिए एक बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Vivo V40 Pro 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमे आपको 50 मेगापिक्सल सेंसर वाले चार कैमरे मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको रियर कैमरा सेटअप के साथ फ्रंट में भी तगड़ा कैमरा सेंसर मिलने वाला है। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं। 

vivo V40 Pro 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत

256GB स्टोरेज वाला Vivo V40 Pro 5G अमेजन में इस समय 54,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि अमेजन ने इस की कीमत में डायरेक्ट 31% की बड़ी कटौती कर दी है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप Vivo V40 Pro 5G को सिर्फ 37,900 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अमेजन आपको फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में सीधे-सीधे 17 हजार रुपये बचाने का मौका दे रहा है। 

अमेजन फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद भी Vivo V40 Pro 5G की खरीदार पर कई सारे एक्स्ट्रा ऑफर्स दे रहा है। अमेजन ग्राहकों को इस फोन में 1137 रुपये कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। कंपनी सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं। अमेजन इस फोन पर 35 हजार रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आपको बता दें कि आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन के आधार पर ही एक्सचेंज वैल्यू निर्भर करेगी। 

Vivo V40 Pro के दमदार फीचर्स

  1. Vivo V40 Pro को कंपनी ने पिछले साल अगस्त के महीने में लॉन्च किया था। 
  2. इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का एमोलेड पैनल मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट दिया गया है।
  5. वीवो के इस फोन में आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  6. Vivo V40 Pro के रियर पैनल में 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  8. Vivo V40 Pro को पॉवर देने के लिए 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 
  9. वीवो ने बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें- Motorola ला रहा है 50MP सेल्फी कैमरे वाला धाकड़ फोन, 5500mAh की बड़ी बैटरी से होगा लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक