1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ला रहा है 50MP सेल्फी कैमरे वाला धाकड़ फोन, 5500mAh की बड़ी बैटरी से होगा लैस

Motorola ला रहा है 50MP सेल्फी कैमरे वाला धाकड़ फोन, 5500mAh की बड़ी बैटरी से होगा लैस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 07, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 04:51 pm IST

मोटोराला भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी बहुत जल्द बाजार में Motorola Edge 60 को लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला ने इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।

Motorola, Motorola Edge 60, Motorola Edge 60 launch date, Motorola Edge 60 specification, Motorola E- India TV Hindi
भारत में आने वाला है मोटोरोला का प्रीमियम स्मार्टफोन्स। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला एक बाद एक धमाका कर रही है। कंपनी ने एक बार फिर से भारतीय बाजार में वापसी कर ली है। पिछले कुछ महीनों में मोटोरोला ने लो बजट से लेकर मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का अपकमिंग फोन Motorola Edge 60 होगा। 

Motorola Edge 60 को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। अब कंपनी की तरफ से इसकी इंडिया लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है। Edge सीरीज के तहत आने वाला यह स्मार्टफोन कुछ ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुका है। अब कंपनी इसे भारतीय फैंस के लिए भी उपलब्ध कराने जा रही है। 

Motorola Edge 60 की लॉन्चिंग डेट

Motorola Edge 60 को कंपनी  भारतीय बाजार में 10 जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आपको दो कलर वेरिएंट मिलेंगे जिसमें पैनटोन जिब्राल्टर सागर और पैनटोन शेमरॉक शामिल होंगे।  ग्लोबल वेरिएंट को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है लेकिन इंडिया में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। 

Motorola Edge 60 के फीचर्स

मोटो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें आपको फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलने वाला है। Motorola Edge 60 में 6.7 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले मिल सकती है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलेगी। कंपनी इसमें UFS 2.2 स्टोरेज का भी सपोर्ट देने वाली है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Motorola Edge 60 की संभावित कीमत

Motorola Edge 60 की कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि इसे 20 हजार रुपये से लेकर 23 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें- iPhone 15 Plus की धड़ाम हुई कीमत, 25000 रुपये में खरीदने का शानदार मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक