1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 50MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज वाले Vivo V40e की कीमत हुई धड़ाम, Sale में हुआ बड़ा Price Cut

50MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज वाले Vivo V40e की कीमत हुई धड़ाम, Sale में हुआ बड़ा Price Cut

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 13, 2025 07:37 pm IST,  Updated : May 13, 2025 07:37 pm IST

50MP सेल्फी कैमरे वाले Vivo V40e की कीमत में बड़ा Price Cut किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन को आप इस समय फ्लिपकार्ट की Big Bachat Days Sale हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Vivo V40e 5G 256GB massive price cut, Vivo V40e 5G price cut, Vivo V40e 5G sale, Vivo V40e 5G sale o- India TV Hindi
वीवो के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo V40e 5G की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट की नई सेल में वीवो का यह स्मार्टफोन काफी सस्ता हो चुका है। अगर आप बड़ी स्टोरेज के साथ अच्छे फ्रंट कैमरा वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आप Vivo V40e 5G की तरफ से जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में वीवो ने 50 मेगापिक्सल का धमाकेदार सेल्फी कैमरा दिया है। इसके फ्रंट कैमरे से आप DSLR लेवल की फोटो क्लिक कर पाएंगे।

Flipkart की Big Bachat Days Sale ने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। Vivo V40e 5G में कंपनी दो स्टोरेज वेरिएंट ऑफर करती है जिसमें 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। Vivo V40e 5G 128GB और Vivo V40e 5G 256GB दोनों ही फोन्स पर फ्लिपकार्ट अच्छी डील दे रहा है। सेल ऑफर में आप इस स्मार्टफोन को हैवी डिस्काउंट के साथ अपने घर ले जा सकते हैं।

 Vivo V40e 5G में हुआ Price Cut

 Vivo V40e 5G 128GB को फ्लिपकार्ट पर 33,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस पर कंपनी ग्राहकों को 26% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 24,980 रुपये में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिड कार्ड आपको 5% का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी दिला देगा। 

Vivo V40e 5G 256GB वेरिएंट की बात की जाए तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में यह स्मार्टफोन 35,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। Big Bachat Days Sale ऑफर में फ्लिपाकर्ट ग्राहकों को इस पर 25% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। आप अभी इस स्मार्टफोन को सिर्फ 26,975 रुपये में खरीदकर ले जा सकते हैं।

Vivo V40e के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Vivo V40e  में 6.77 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  2. स्मार्टफोन में IP68 की रेटिंग दी गई है जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहने वाला है।
  3. आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है। 
  4. परफॉर्मेस के लिए Vivo V40e में Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
  5. Vivo V40e में 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 50+8 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Amazon ने करोड़ों लोगों को दिया बड़ा झटका, Prime यूजर्स को पैसे देने के बाद भी नहीं मिलेगी ये सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक