स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो को भारतीय बाजार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बजट और मिड रेंज सेगमेंट में वीवो की अच्छी खासी पकड़ है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने भारतीय बाजार में कई सारे तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी भारतीय फैंस के बीच में एक और धमाका करने जा रही है। वीवो ने भारत में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।
वीवो भारत में Vivo V17s का नया वेरिएंट पेश करने जा रही है। बता दें कि वीवो की तरफ से इस फोन को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। Vivo V17s को कंपनी अब नए वेरिएंट, रूप और नए डिजाइन के साथ पेश करने जा रही है। डिजाइन के साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स में भी बदलाव किया है।
अगर आप वीवो के फैन है और कंपनी के स्मार्टफोन आपको पसंद आते हैं तो आपको कुछ दिन और इंतजार कर लेना चाहिए। इस अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर लीक्स सामने आ रही हैं। लीक्स की मानें तो वीवो इस बार भारत में डायमेंड ऑरेंज नाम से Vivo V17s को लॉन्च कर सकती है। पुराने वेरिएंट की तुलना में इसमें यूजर्स को नया कलर ऑप्शन भी मिलेगा।
Vivo V17s को लेकर जो लीक्स सामने आई हैं उसके मुताबिक इस फोन में ग्राहकों को कंपनी 6 रैम का ऑप्शन दे सकती है। इतना ही नहीं कंपनी इस बार यूजर्स को इस नए वेरिएंट में 6GB रैम का वर्चुअल ऑप्शन भी दे सकती है। इस तरह यूजर्स को Vivo V17s में कुल 12GB रैम का सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Airtel ने छुड़ाए छक्के, 10 रुपये के अंतर में मिलेगी 60 दिन की वैलिडिटी और 90GB डेटा
संपादक की पसंद