1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi ने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, दो नए प्लान में Free मिलेगा Netflix

Vi ने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, दो नए प्लान में Free मिलेगा Netflix

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 30, 2024 04:14 pm IST,  Updated : May 30, 2024 04:14 pm IST

वीआई टेलिकॉम सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। देशभर में करीब 21 करोड़ यूजर्स वीआई का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी नए नए ऑफर पेश कर रही है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने दो धमाकेदार प्लान्स पेश किए हैं। खास बात यह है कि कंपनी यूजर्स को प्लान में फ्री नेटफ्लिक्स ऑफर कर रही है।

vodafone idea, vodafone idea Offer, vodafone idea New Plan, vodafone idea 998 Plan, vodafone idea 13- India TV Hindi
वीआई ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। वीआई के पास इस समय करीब 21 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी 5G के मामले में वीआई अभी भी जियो और एयरटेल से काफी पीछे है। यही वजह है कि हर महीने वीआई को लाखों यूजर्स का घाटा होता है। अपने यूजर्स को रोकने के लिए Vi लगातार धमाकेदार प्लान्स पेश कर रही है। इसी कड़ी में वीआई की तरफ से ग्राहकों के लिए दो दमदार प्रीपेड प्लान्स पेश किए गए हैं। 

Vi ने अपने नए रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो वीआई के ये प्लान्स आपको खूब भाने वाले हैं। नेटफ्लिक्स एक पॉपुलर OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप हर महीने इसका सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो सालभर में हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वीआई अब अपने यूजर्स को दोनों नए प्रीपेड प्लान नेटफ्लिक्स फ्री में ऑफर कर रही है। 

आपको बता दें कि VI ने अपने ग्राहकों के लिए 998 रुपये और 1,399 रुपये के दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। आइए आपको दोनों प्लान्स के ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

Vi का 998 रुपये वाला प्लान

वीआई के 998 रुपये वाले नए प्लान में यूजर्स को 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप 70 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 70 दिनों के लिए आपको कुल 106GB डेटा इस पैक में मिलता है। आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी इस प्लान में रेगुलर प्लान की ही तरह हर दिन 100 SMS फ्री में देती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसमें यूजर्स को नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी देती है। आपको बता दें कि गुजरात और मुंबई सर्कल में कंपनी इस प्लान को 1099 की कीमत पर ऑफर कर रही है। 

Vi का 1399 रुपये वाला प्लान

अगर आप कुछ ऐसा काम करते हैं जिसमें डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो आप वीआई के इस दूसरे प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में कंपनी हर दिन 2.5GB डेटा ऑफर करती है। अधिक डेटा मिलने के साथ ही कंपनी यूजर्स के वैलिडिटी भी अधिक देती है। इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में भी कंपनी नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। 

आपको बता दें कि वीआई का यह नया प्लान बिंज ऑल नाइट ऑफर के साथ आता है जिसमें आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओर की भी सुविधा दी जाती है। 

यह भी पढ़ें- Airtel का जबरदस्त प्लान, 365 दिन तक रिचार्ज के झंझट से हो जाएंगे फ्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक