1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब बिना नाम के भी बना पाएंगे Group

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब बिना नाम के भी बना पाएंगे Group

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 24, 2023 09:53 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 09:53 am IST

वॉट्सऐप ने इस फीचर को लॉन्च कर दिया है लेकिन अभी यह नॉर्मल यूजर्स के लिए रिलीज नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अभी इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। वॉट्सऐ का यह फीचर छोटे ग्रुप क्रिएट करने में बड़ी मदद करेगा।

WhatsApp, WhatsApp New Feature, WhatsApp group Feature, WhatsApp Updates- India TV Hindi
अगर आप बिना नाम के ग्रुप क्रिएट करते हैं तो आप सीमित संख्या में ही लोगों को जोड़ पाएंगे। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप्लीकेशन हैं। वॉट्सऐप के प्लेटफॉर्म में 2 बिलियन से ज्यादा लोग मौजूद है। यही वजह है कि कंपनी ऐसे ऐसे नए अपडेट्स और फीचर्स लाती रहती है ताकि यूजर्स बिना किसी परेशानी के अपने लोगों से कनेक्ट रहें। कंपनी ने अब यूजर्स के लिए एक नया फीचर ऐड किया है। इसमें वॉट्सऐप यूजर्स को अब ग्रुप बनाने के लिए किसी नाम की जरूरत नहीं पड़ेगी मतलब अब बिना नाम के भी ग्रुप बनाया जा सकेगा। 

वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी खुद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दी है। जुकरबर्ग के एक पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट को देखा जा सकता है जिसमें उनके एक ग्रुप का नाम ग्रुप में जुड़ने वाले मेंबर के नाम पर है। वॉट्सऐप तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रहा है। हाल ही में कंपनी यूजर्स को HD फोटोज भेजने का फीचर्स दिया है। 

नाम के साथ ग्रुप में 1,024 लोग को जोड़ सकते हैं

इस फीचर को लेकर वॉट्सऐप ने कहा कि अगर आप नाम के साथ ग्रुप क्रिएट करते हैं तो आपको उसमें 1,024 लोगों को जोड़ सकते हैं। लेकिन, अगर आप बिना नाम के ग्रुप क्रिए करते हैं तो आप सिर्फ 6 लोगों को ही ऐड कर पाएंगे। कंपनी ने इस नए ग्रुप के हर यूजर को ग्रुप का नाम अलग अलग दिखाई देगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यूजर ने कॉन्टैक्ट्स को किस नाम से सेव रखा है। 

वॉट्सऐप ने इस फीचर को लॉन्च कर दिया है लेकिन अभी यह नॉर्मल यूजर्स के लिए रिलीज नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अभी इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है और जल्द ही इसे सभी लिए रोलआउट किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि क्या भविष्य में इसमें पार्टिसिपेंट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी या फिर नहीं। 

यह भी पढ़ें- Jio और Airtel के इन रिचार्ज प्लान्स में मिलता है Free Netflix, अब अलग से नहीं लेना पड़ेगा OTT सब्सक्रिप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक