Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp ने लॉन्च किया खतरनाक फीचर, साइबर अपराधियों को मिल सकती है बड़ी मदद

WhatsApp ने लॉन्च किया खतरनाक फीचर, साइबर अपराधियों को मिल सकती है बड़ी मदद

वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। कंपनी अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। कंपनी ने अब एक ऐसा फीचर रोलआउट किया है जिसने हड़कंप मचा दिया है। वैसे तो वॉट्सऐप के ज्यादातर फीचर सेफ्टी और प्राइवेस को बनाए रखने के लिए होते हैं लेकिन नया फीचर साइबर अपराधियों की मदद कर सकता है।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Oct 29, 2023 04:57 pm IST, Updated : Oct 29, 2023 04:57 pm IST
Tech news, WhatsApp, WhatsApp, WhatsApp latest feather, WhatsApp call Tech News- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो वॉट्सऐप के नए फीचर का लगातार कड़ा विरोध हो रहा है।

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स लाता रहता है। कंपनी के ज्यादातर फीचर्स ऐसे होते हैं जो यूजर्स की प्राइवेसी को मेंटेन रखते हैं। इस बीच वॉट्सऐप ने एक ऐसा फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका कई लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। वॉट्सऐप का नया फीचर साइबर अपराधियों और आतंकियों के लिए भी मददगार हो सकता है। दरअसल अब वॉट्सऐप की तरफ से आईपी ऐड्रेस छुपाने वाला एक नया फीचर लॉन्च किया है। 

वॉट्सऐप की तरफ से यूजर्स के लिए "Protect IP address in Call" नाम का एक फीचर रिलीज किया है। यह फीचर का कई यूजर्स गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अब वॉट्सऐप के इस फीचर का कई देशों में कड़ा विरोध हो रहा है। फिलहाल अभी वॉट्सऐप की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। आइए आपको इस लेटेस्ट फीचर की डिटेल में जानकारी देते हैं। 

वॉट्सऐप का खतरनाक फीचर लॉन्च

आपको बता दें कि अभी जब आप वॉट्सऐप के जरिए आडियो या फिर वीडियो कॉल करते थे तो उस कॉल का आईपी ऐड्रेस आ जाता था। इससे उस कॉल को ट्रैक करना भी बेहद आसान रहता है लेकिन अब वॉट्सऐप ने एक बड़ा बदलाव कर दिया। वॉट्सऐप के "Protect IP address in Call" के जरिए अब यूजर्स आडियो-वीडियो कॉल के दौरान IP Address को हाइड कर सकते हैं। यानी अब वॉट्सऐप का ट्रैक नहीं किया जा सकेगा। 

वॉट्सऐप का यह फीचर है तो यूजफुल लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। वॉट्सऐप के इस फीचर से साइबर अपराध को बढ़ावा मिल सकता है। हैकर्स या फिर स्कैमर्स इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। जब से वॉट्सऐप का यह फीचर आया है तब से कई देशों में इसका कड़ा विरोध हो रहा है। अगर किसी मामले में पुलिस को वॉट्सऐप कॉल की लोकेशन जानना होगा तो अब पुलिस को वॉट्सऐप की मदद मांगनी पड़ेगी। 

यह भी पढ़ें- एलन मस्क ने X के लिए लॉन्च किए दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स, जानें अब कौन-कौन सुविधाएं मिलेंगी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement