1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ गया धमाकेदार फीचर, अब लिखकर नहीं बोलकर होंगी बातें

WhatsApp में आ गया धमाकेदार फीचर, अब लिखकर नहीं बोलकर होंगी बातें

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 24, 2025 11:54 am IST,  Updated : May 24, 2025 11:54 am IST

दुनियाभर में करोड़ों लोग अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp की तरफ से अब अपने यूजर्स के लिए एक बेहद कमाल का फीचर पेश किया गया है। अब आप वॉट्सऐप में बोलकर भी बातें कर पाएंगे।

WhatsApp, WhatsApp features, WhatsApp Update, WhatsApp New Features, WhatsApp Chatting Features- India TV Hindi
वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किया नया धमाकेदार फीचर। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp इस समय दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग एक-दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो आपका एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। WhatsApp की तरफ से एक नया फीचर लॉन्च कर दिया गया है।

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स की चैटिंग को सेफ रखने और सहूलियत देने के लिए कई तरह के फीचर्स ऑफर करता है। अब कंपनी ने एक ऐसा फीचर पेश कर दिया है जिससे चैटिंग करना पहले से कई गुना ज्यादा इंस्ट्रेस्टिंग बन जाएगा। आइए आपको वॉट्सऐप के नए फीचर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

वॉट्सऐप की तरफ से से ग्रुप के लिए नया वॉइस चैट टूल पेश किया गया है। यह नया फीचर दोस्तों, परिवार के लोगों और ऑफिस ग्रुप पर चैटिंग करना बेहद आसान हो जाएगा। वॉट्सऐप पर मिलने वाला यह नया टूल लिखकर रिप्लाई करने की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा। WhatsApp Group Voice Chat Tool की मदद से आप ग्रुप पर अब सिर्फ बोलकर भी बातें कर पाएंगे। 

बड़े से बड़े ग्रुप में करेगा काम

आपको बता दें कि वॉट्सऐप का वॉइस चैट टूल सभी तरह के ग्रुप साइज में काम करेगा। मतलब ग्रुप में चाहे 2-4 मेंबर हों या फिर 100 से ज्यादा अधिक लोगों का ग्रुप हो। यह सभी में काम करेगा। टूल की मदद से ग्रुप के मेंबर वॉइस नोट भेदकर अपनी बातें कह सकते हैं। बता दें कि इससे पहले वॉट्सऐप का यह टूल सिर्फ बड़े ग्रुप के लिए ही था लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी तरह के ग्रुप के लिए रोलआउट कर दिया है।

वॉट्सऐप की तरफ से Voice Chat Tool को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी इसे अलग-अलग फेज में रोलआउट कर रही है। अगर आपको अभी तक इसका अपडेट नहीं मिला है तो हो सकता है कि नेक्स्ट अपडेट में यह आप तक पहुंच जाए। यह वॉइस चैट टूल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही तरह के डिवाइस पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें- Airtel के करोड़ों यूजर्स की मौज, 84 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक