1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में अब स्टेटस ऐड और प्रमोटेड चैनल्स शुरू, यूजर्स के पास रहेगा स्वाइप या स्किप करने का ऑप्शन

WhatsApp में अब स्टेटस ऐड और प्रमोटेड चैनल्स शुरू, यूजर्स के पास रहेगा स्वाइप या स्किप करने का ऑप्शन

 Published : Mar 01, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 01:04 pm IST

WhatsApp का स्टेटस लगाते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम हो सकती है क्योंकि अब आपको व्हाट्सऐप स्टेटस के साथ ऐड भी देखने को मिलेंगे। हालांकि इसको स्किप या स्वाइप करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

WhatsApp- India TV Hindi
व्हाट्सऐप Image Source : UNSPLASH

WhatsApp: WhatsApp ने ऐलान किया है कि वह दुनिया भर में स्टेटस ऐड और प्रोमोटेड चैनल लॉन्च कर रहा है। इस अपडेट से यूजर्स को ऐप के अंदर बिजनेस और कंटेंट चैनलों को आसानी से ढूंढने में मदद मिलेगी। साथ ही प्लेटफॉर्म ने भरोसा दिलाया है कि पर्सनल चैट और कॉल सुरक्षित रहेंगे।

स्टेटस ऐड क्या हैं?

नए स्टेटस विज्ञापन और प्रोमोटेड चैनल अपडेट टैब में मिलेंगे। स्टेटस पोस्ट और चैनल इसी टैब में मिलेंगे। ऐड को इस तरह से मार्क किया जाएगा कि यूजर्स उन्हें आसानी से पहचान सकें। यूजर्स रेगुलर स्टेटस अपडेट की तरह ही ऐड को स्वाइप करके स्किप कर सकेंगे। इसके तहत कंपनी का टार्गेट बिजनेस प्रचार और यूजर्स की सुविधा के बीच बैलेंस बनाना है। यूजर्स के लिए कंट्रोल ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। वे अनवॉन्टेंड या बार-बार आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक कर सकते हैं या छुपा सकते हैं

मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने भरोसा दिया है कि गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्टेटस अपडेट, कॉल और चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। इसका मतलब है कि मैसेज सुरक्षित रहेंगे और उनका इस्तेमाल विज्ञापन के लिए नहीं किया जाएगा।  कुछ जगहों पर, यूजर्स के पास ऐड-फ्री एक्सपीरिएंस के लिए मेंबरशिप लेने का ऑप्शन होगा। इस मेंबरशिप से अपडेट फीड पर ऐड हट जाएंगे, हालांकि यह देश के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

ग्रुप चैट हिस्ट्री

व्हाट्सएप ने ग्रुप चैट हिस्ट्री भी जोड़ी है। यह सुविधा नए मेंबर्स को ग्रुप चैट में पिछली बातचीत को समझने में मदद करती है। ग्रुप एडमिन या सदस्य नए सदस्यों के साथ पिछले मैसेज (25 से 100 के बीच) शेयर कर सकते हैं। यह ऑप्शन बातचीत को बनाए रखने में यूजफुल है।

भारत में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए नए नियम आज से लागू

भारत में नए सरकारी नियमों से व्हाट्सएप वेब यूजर्स पर असर आएगा और वो प्रभावित होंगे। 1 मार्च यानी आज से यूजर्स हर छह घंटे के बाद ऑटोमैटिक रूप से लॉग आउट हो सकते हैं। यह नियम सिम-बेस्ड अकाउंट-वैरिफिकेशन से जुड़े एक सुरक्षा आदेश में शामिल किया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और डिजिटल अरेस्ट के जोखिम से निपटना है।

ये भी पढ़ें

आज से बदला नियम, बिना सिम नहीं चला पाएंगे WhatsApp और टेलीग्राम, डेस्कटॉप लॉगिन पर भी होगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक