1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp ने खत्म कर दी कॉलिंग की बड़ी समस्या, आ गया धमाकेदार नया फीचर

WhatsApp ने खत्म कर दी कॉलिंग की बड़ी समस्या, आ गया धमाकेदार नया फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 05, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 01:06 pm IST

दुनियाभर में करोड़ों लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप वॉइस कॉलिंग के लिए वॉट्सऐप यूज करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वॉट्सऐप इस समय कई तरह नए फीचर्स पर काम कर रहा है। वॉट्सऐप ने अब अपने बीटा यूजर्स के लिए नया कॉलिंग डायल पैड फीचर रिलीज किया है।

WhatsApp, WhatsApp Calling, WhatsApp Calling Features, WhatsApp Calling dial Pad- India TV Hindi
वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द मिलेगा नया कॉलिंग डायल पैड। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp New feature: वॉट्सऐप आज के समय में सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। चैटिंग के लिए तो इसका यूज होता ही है साथ में वॉइस कॉलिंग और डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए भी इसका जमकर इस्तेमाल होता है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए-नए फीचर्स को रोल आउट करता रहता है। इस बीच कंपनी अब एक नया कॉलिंग फीचर लाने जा रही है। 

दरअसल अब वॉट्सऐप यूजर्स की सहूलियत के लिए एक नया इन ऐप डॉयलर फीचर लॉन्च करने जा रही है। मतलब आपको जल्द ही वॉट्सऐप पर एक नया डॉयलर कीपैड देखने को मिलने वाला है। इस फीचर को कंपनी की तरफ से फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। 

जल्द रोल आउट होगा नया फीचर

WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो की तरफ से आने वाले फीचर्स की जानकारी शेयर की गई है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप की तरफ से नए डायलर फीचर को एंड्रॉइड वर्जन 2.24.13.17 में स्पॉट किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स यूजर्स को कॉल करने में बड़ी मदद मिलने वाली है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप ने इस फीचर को फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। अभी यह टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे नॉर्मल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

अपकमिंग फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर को सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स जल्द ही वॉट्सऐप पर सीधे नंबर डायल करके कॉल कर पाएंगे। इस फीचर के आने से नंबर सेव करने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इस फीचर से एक सहूलियत यह भी होगी कि आपको ऐसे लोगो के नंबर्स को अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं जोड़ना पड़ेगा जिन्हें ऐड नहीं करना चाहते ।

यह भी पढ़ें- WhatsApp Status में आया कमाल का फीचर, अब स्टेटस लगाने का मिलेगा असली मजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक