Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कौन है Arsyan Ismail? बचपन में 300 रुपये खर्च करके रातों-रात बना 634 करोड़ का मालिक

कौन है Arsyan Ismail? बचपन में 300 रुपये खर्च करके रातों-रात बना 634 करोड़ का मालिक

Edited By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 12, 2026 03:47 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 03:53 pm IST

10 साल की उम्र में महज 300 रुपये में डोमेन खरीदने वाले Arsyan Ismail ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। यह डोमेन अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला डोमेन बन गया है। इसे करीब 634 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

Arsyan Ismail- India TV Hindi
Image Source : SENATOR_NFTS/X अरस्यान इस्माइल

कहते हैं बचपन में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। मलेशिया के टेक एन्टरप्रेन्योर Arsyan Ismail ने 1993 में महज 100 डॉलर (तब 300 रुपये) खर्च करके AI.com डोमेन खरीदा था। अब इस डोमेन को रिकॉर्ड 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 634 करोड़ रुपये में Crypto.com के फाउंडर Kris Marsxzlek ने खरीद लिया है। अर्सयान इस्माइल ने इस 300 रुपये के डोमेन को करीब 600 करोड़ रुपये में बेचकर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। इसे अब तक का हाईएस्ट पेड डोमेन कहा जा रहा है।

Seasia News की रिपोर्ट के मुताबिक, 70 मिलियन डॉलर में बिकने की वजह से यह डोमेन चर्चा में आ गया। इससे पहले Voice.com डोमेन को 30 मिलियन डॉलर (करीब 225 करोड़ रुपये) और 360.com डोमेन को 17 मिलियन डॉलर (करीब 150 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। यह एक दो अक्षर (ai) वाला डोमेन है, जिसे रेयर कहा जाता है। ऐसे पूरी दुनिया में महज 676 डोमेन ही हैं।

कौन है Arsyan Ismail?

Arsyan मलेशिया के टेकी हैं, जो वेबसाइट डेवलप करते हैं। वो तब से इंटरनेट की दुनिया में हैं, जब डायल-अप नेटवर्क का दौर था यानी उस समय इंटरनेट की स्पीड Mbps में नहीं Kbps में होती थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही Orenscript डेवलप किया था, जो एक लोकप्रिय miRC स्क्रिप्ट है। इसे 90 के दशक में ही 80 हजार से ज्यादा डाउनलोड मिले थे। 20 साल की उम्र में Arsyan ने लोकर सोशल नेटवर्क Kawanster डेवलप किया था, जो मलेशिया में Friendster की तरह लोकप्रिय रहा था। इसके बाद Arsyan ने 2000 के दशक में ऐड पब्लिशिंग Digg क्लोन लॉन्च किया था। यही नहीं, Arsyan को मलेशिया के पहले Bitcoin मार्केटप्लेस, एक्सचेंज और बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का भी श्रेय जाता है।

AI.com

जिस समय दुनिया के इक्के-दुक्के लोग ही इंटरनेट की समझ रखते थे। उस समय अरस्यान इस्माइल ने AI.com डोमेन खरीद लिया था। उस समय डोमेन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते थे। उन्होंने अपने डोमेन AI.com को कई बार लीज पर भी इस्तेमाल करने के लिए दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में AI.com कुछ समय के लिए अरस्यान के कंट्रोल से बाहर चला गया था। इस पर दोबारा कंट्रोल पाने के लिए Arsyan को 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। डोमेन वापस पाने के बाद अरस्यान ने इसे कुछ समय के लिए होल्ड किया और बाद में Cryto.com को 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 634 करोड़ रुपये में बेच दिया। पिछले कुछ साल में AI की बढ़ती लोकप्रियता ने अरस्यान को रातोंरात अरबपति बना दिया।

यह भी पढ़ें - क्या है MuleHunter टूल? RBI के इस प्लेटफॉर्म से फ्रॉड पर लगेगा लगाम, अकाउंट किराए पर देकर फंस रहे लोग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement