1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के लिए क्यों 'सिरदर्द' बना Galaxy S25 Edge? बेचने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत, जानें वजह

Samsung के लिए क्यों 'सिरदर्द' बना Galaxy S25 Edge? बेचने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत, जानें वजह

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 06, 2025 08:44 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 08:59 am IST

Samsung ने कुछ समय पहले अपना सबसे पतला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge लॉन्च किया है। यह फोन अब कंपनी के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। इसे बेचने के लिए सैमसंग को मशक्कत करनी पड़ती है।

Samsung Galaxy S25 Edge- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज क्यों बना सिरदर्द Image Source : FILE

Samsung ने साल की शुरुआत में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में अपने सबसे पतले फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Edge को टीज किया था। यह फोन Galaxy S25 सीरीज में इस साल लॉन्च होने वाला चौथा मॉडल है। इसे पिछले महीने ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। सैमसंग ने अपने इस फोन को लेकर काफी हाईप क्रिएट किया था। सैमसंग का यह फोन अब कंपनी के लिए बड़ी सिरदर्दी बना हुआ है। इसे बेचने के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनी को बड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है।

सैमसंग के लिए बना सिरदर्द

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने इस फोन को लेकर जितनी उम्मीद की थी उससे काफी कम यूनिट्स ही बिके हैं। शुरुआती रुझान से साफ है कि सैमसंग का यह फोन यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन की बैटरी को लेकर भी यूजर्स ने शिकायत की है। हालांकि, सैमसंग के अधिकारी ने फोन की बैटरी को लेकर सफाई देते हुए कहा कि हमारी टेस्टिंग में इस फोन की बैटरी Galaxy S24 के मुकाबले ज्यादा बैकअप देती है। 

क्यों हुआ फ्लॉप?

Samsung Galaxy S25 Edge को भारत में 1,09,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन इस सीरीज के Galaxy S25+ मॉडल से भी महंगा है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसके फीचर्स Galaxy S25 की तरह ही है। लॉन्च के समय ही कई एक्सपर्ट्स ने इसे ओवरप्राइस्ड स्मार्टफोन बताया था। 

Galaxy S25 Edge के फीचर्स

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। 

Galaxy S25 Edge के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। साथ ही, इसमें Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स भी मिलेंगे। यह फोन 3,900mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन की मोटाई 5.8mm है और यह टाइटैनियम बॉडी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें -

9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Pad 2, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक