1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi Fan Festival 2024: शाओमी के स्मार्टफोन, लैपटॉप और AIoT डिवाइस पर धांसू ऑफर, हजारों रुपये बचाने का मौका

Xiaomi Fan Festival 2024: शाओमी के स्मार्टफोन, लैपटॉप और AIoT डिवाइस पर धांसू ऑफर, हजारों रुपये बचाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 08, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 04:41 pm IST

Xiaomi Fan Festival 2024: शाओमी ने भारत में 14 साल पूरा करने पर फैन फेस्टिवल सेल की घोषणा की है। इस सेल में शाओमी और रेडमी के कई प्रोडक्ट की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 6 अप्रैल 2024 के शुरू हुई यह सेल 12 अप्रैल तक चलेगी।

Xiaomi Fan Festival 2024- India TV Hindi
Xiaomi Fan Festival 2024 Image Source : FILE

Xiaomi Fan Festival 2024: शाओमी ने भारत में 14 साल पूरे कर लिए हैं। चीनी ब्रांड ने अपने 14 साल पूरे होने की खुशी में एनिवर्सरी सेल की घोषणा की है। शाओमी फैन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और AIoT डिवाइसेज की खरीद पर हजारों रुपये बचाया जा सकता है। 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल 2024 के बीच चलने वाले इस सेल में शाओमी और रेडमी के नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन को सस्ते में घर ला सकते हैं।

शाओमी द्वारा यह सेल Mi.Com के साथ-साथ लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर आयोजित की जा रही है। यूजर्स Xiaomi 14, Redmi Note 13 Series, Redmi 13C, Redmi 12, Redmi A3, Redmi A2 जैसे स्मार्टफोन की खरीद पर पैसे बचा सकते हैं। शाओमी और रेडमी के किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी ऑफर किया जाएगा। यह ऑफर ICICI बैंक के कार्ड से प्रोडक्ट खरीदने पर मिलेगा। आइए, जानते हैं इस सेल में मिलने वाले टॉप डील्स के बारे में...

Xiaomi 14 पर ऑफर

हाल में लॉन्च हुए शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इस सेल में 59,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को भारत में 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.36 इंच का OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM, 512GB इंटरनल स्टोरेज, 4610mAh की बैटरी, 50MP + 50MP + 50MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को यूजर्स 10,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

Xiaomi 14
Image Source : FILEXiaomi 14

Redmi Note 13 पर ऑफर

Redmi Note 13 5G की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है। रेडमी का यह 5G स्मार्टफोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 108MP का ट्रिपल कैमरा, Mediatek Dimensity 6080 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Redmi Note 13
Image Source : FILERedmi Note 13

Redmi Note 13C 5G पर ऑफर

रेडमी के हाल में लॉन्च हुए इस सस्ते स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने 10,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन को सेल में 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 8GB RAM, 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक